सिमडेगा:जिला प्रशासन सिमडेगा की ओर से उभयलिंगी (ट्रांसजेंडर ) के प्रति व्यवहार परिवर्तन जागरूकता संबंधी एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन जिला समाज कल्याण विभाग सिमडेगा के तत्वावधान में समाहरणालय सभागार में किया गया।जिसमें विशिष्ट अतिथि के रूप में ट्रांसजेण्डर अमरजीत कुमार, पियुष देवगम, रामनाथ तिर्की एवं रेशमा बारला को आमंत्रित किया गया।उपस्थित अतिथियों द्वारा समाज में उनके प्रति होने वाले भेदभाव एवं विभिन्न प्रकार की समस्याओं को साझा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से तृतीय लिंग ट्रांसजेण्डर के प्रति लोगों को जागरुक एवं उनके समस्या और समाधान से संबंधित व्यापक प्रचार- प्रसार पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित उप विकास आयुक्त संदीप कुमार दोराईबुरु द्वारा ट्रांसजेंडर के प्रति सामाजिक व्यवहार परिवर्तन एवं भावनात्मक जुड़ाव हेतु जागरुकता अभियान चलाने की बात कहीं गई। उप विकास आयुक्त के द्वारा कहा गया कि आज समाज को विकिसित बनाने में महिलाओं ने अहम भूमिका निभाई है। जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सिमडेगा द्वारा कहा गया कि समाज के हर एक वर्ग के लोग इनके साथ समानतापूर्वक व्यवहार करें एवं हर कार्य क्षेत्र में ऊपर उठने में इनकी मदद करें। साथ ही अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कार्यक्रम में महिलाओं के पुरुषों के समकक्ष भागीदारी एवं महिला सशक्तिकरण पर चर्चा की गई। विश्व में हर कार्य क्षेत्र में महिलाओं की सहभागिता पर जोर दिया गया। महिलाओं के अधिकारों के प्रति जागरुकता बढ़ाने और समाजिक, धार्मिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक उपलब्धियों पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त, जिला परिषद उपाध्यक्ष, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, सभी महिलाएं पर्यवेक्षिका एवं अन्य उपस्थित थे।
Related posts
-
चैनपुर प्रखंड में राम मंदिर प्राणप्रतिष्ठा का पहला वर्षगांठ मनाया गया
चैनपुर:– चैनपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में राम मंदिर की प्राणप्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ... -
चैनपुर थाना परिसर में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन
चैनपुर:– चैनपुर थाना परिसर में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न प्रकार... -
चैनपुर प्रखंड में स्वास्थ्य मेला ग्रामीणों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं का नया द्वार
चैनपुर: चैनपुर प्रखंड के मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला...