लचरागढ़ विवेकानंद शिशु मंदिर में मनाया गया भीमराव अंबेडकर जयंती

कोलेबिरा: विवेकानन्द शिशु/ विद्या मन्दिर लचरागढ़ में शनिवार को डॉ भीम राव अम्बेडकर जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सर्व प्रथम विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेन्द्र साहु ने डॉ अम्बेडकर के तस्वीर पर माल्यार्पण पुष्पर्चान एवम दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारम्भ किया। इस अवसर पर  छात्र चन्द्रकांत राम,बहन निशा बड़ाईक, बहन शिखा कुमारी,बहन संध्या कुमारी ने अम्बेडकर की जीवनी पर प्रकाश डाला।आचार्य सुदर्शन कुमार ने भी अम्बेडकर की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए प्रेरणा दायी  बातों का उल्लेख किया।मंच संचालन  सुदर्शन कुमार ने किया। तथा धन्यवाद ज्ञापन करते हुए प्रधानाचार्य राजेन्द्र साहु ने  कहा की हमें अम्बेडकर द्वारा बताए मार्ग पर चलते हुए संविधान का सम्मान करना है।इस अवसर पर प्रमोद पाणिग्रही, अर्जुन महतो, जगेश्वर सिंह, गणेश सिंह,विमल टेटे, लक्ष्मी देवी, विमला देवी,दशरथि कुमारी,शकुंतला कुमारी, दीक्षित कुमारी,यमुना कुमारी,प्रगति कुमारी, वसंती बड़ाईक,सुनीति कुमारी, रेखा सिंह उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment