सिमडेगा :- सिमडेगा उपायुक्त शुशान्त गौरव एवं पुलिस अधीक्षक डॉ शम्स तबरेज ने रविवार को औचक रूप से मण्डल कारा की विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। जेल में बंद अपराधियों पर निगरानी हेतु बहाल सीसीटी कैमरे में कैद विधि-व्यवस्था का अवलोकन कर मुआयना किया। जेल के अन्दर बहाल विधि-व्यवस्था एवं मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। जेल अधीक्षक मो शहजाद परवेज से मण्डलकारा की विधि-व्यवस्था की जानकारी प्राप्त की। जेल निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने कैदियों के सामान की तलाशी ली, साथ हीं कैदियों से बाच-चीत भी की। बहाल सुविधा के अलावे और सुधार के सुविधाओं के बारे में कैदियों से जानकारी प्राप्त की। कैदी ने दूरभाष कक्ष में टेलिफोन की संख्या बढाने की बात कही। उन्होने मण्डलकारा में टेली मेडिसिन ई सेवा शुरू करने को कहा। जेल के सुव्यवस्थित व्यवस्था एवं कैदियों के कमरे में सुव्यस्थित रखे समान व साफ-सफाई को देख प्रसन्नता जताई। किचन निरीक्षण के क्रम में किचन में मास्क का प्रयोग कर भोजन बनाते पाया गया वहीं किचन में भी बेहतर साफ-सफाई की व्यवस्था पाई गई। शुद्ध पेयजल हेतु आरओ वाटर लगाया गया है, साथ हीं आरओ वाटर एवं किचन के गैस कनेक्शन की जांच माहवार की जाती है।
