सीनियर भारतीय महिला हॉकी टीम में झारखंड के तीन खिलाड़ी निक्की, सलीमा और संगीता चयनित

झारखंड:-हॉकी इंडिया ने FIH 0 प्रो लोग के लिए 22 सदस्य भारतीय महिला हॉकी टीम की घोषणा की है जिसमें हमारे झारखंड के तीन खिलाड़ी चयनित किए गए हैं डिफेंडर में ओलंपियन निक्की प्रधान ,वही मिडफील्ड में ओलंपियन सलीमा टेटे तथा फॉरवर्ड में संगीता कुमारी चयनित की गई हैं जहां निक्की प्रधान और सलीमा टेटे विगत कई वर्षों से सीनियर भारतीय महिला टीम से खेलते हुए ओलंपिक तक खेल चुकी हैं वहीं संगीता कुमारी पहली बार सीनियर भारतीय महिला हॉकी टीम में चुनी गई है निक्की प्रधान खूंटी जिला के रहने वाली है वही सलीमा टेटे सिमडेगा जिला के बड़की छापर की तथा संगीता कुमारी सिमडेगा जिला के करना गुड़ी नवाटोली के रहने वाली है तीनों खिलाड़ियों के चयन होने पर हॉकी झारखंड के अध्यक्ष श्री भोला नाथ सिंह , हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी,कमलेश मांझी, पी टोप्पो,सुनील तिर्की,वेद प्रकाश, अल्शन किड़ो, बसंत बा,बलबीर प्रसाद,फादर बेनेदिक कुजुर,फादर पौलूस बागे,प्रतिमा बारवा ,तारिणी कुमारी,,प्रतिमा तिर्की,करिश्मा परवर,सुभीला मीज सहित हॉकी सिमडेगा के सभी सदस्यों ने बधाई दी है।जानकारी मनोज कोनबेगी उपाध्यक्ष हॉकी झारखंड ने दी।

Related posts

Leave a Comment