सिमडेगा:12वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सीनियर एवम जूनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप 2022 के लिए हॉकी झारखंड के टीम के गठन हेतु आज बालिका उच्च विद्यालय बरियातू रांची में खुली चयन ट्रायल की गई जिसमें समस्त झारखंड से 145 पुरुष हॉकी खिलाड़ी भाग लिए, इन खिलाड़ियों में से कुल 25 सीनियर वर्ग के लिए एवम 25खिलाड़ी जूनियर वर्ग के लिए कुल 50 खिलाड़ियों का चयन किया गया है और इनका विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित करदोनो टीमों के सर्वश्रेष्ठ 18=18 खिलाड़ियों को हॉकी झारखंड से चयनित कर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेलने का अवसर दिया जाएगा ।चयन ट्रायल में मुख्य रूप से भारतीय हॉकी टीम की पूर्व कैप्टन श्रीमती असुंता लकड़ा हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह, उपाध्यक्ष मनोज कोनबेगी, संयुक्त सचिव माइकल लाल उपस्थित थे। ट्रायल को सफल बनाने में उपर्युक्त सदस्यों के अलावे राष्ट्रीय एंपायर मनोज प्रधान, ललित पन्ना, हॉकी रांची के सचिव जयंत केरकेट्टा ,करुणा पूर्ति इत्यादि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।उक्त जानकारी हॉकी झारखंड के मनोज कोंनबेगी द्वारा दी गयी।
