पाकरटांड:- थाना क्षेत्र के आसन पेड़ा ढकवा गांव में रविवार की सुबह खाना बनाने के क्रम में 24 वर्षीय महिला एलपीजी गैस सिलेंडर से झुलस कर गंभीर रूप से घायल हो गई वही बीच बचाव कर रहे हैं पति का भी हाथ झुलस गया। अकाल परिजनों के द्वारा निजी वाहन के माध्यम से सदर अस्पताल सिमडेगा लाया जहां पर इलाज चल रही है घटना के संबंध में पति राज कुमार लोहरा ने बताया कि घर में पत्नी वेरोनिका तिग्गा खाना बना रही थी इसी दौरान गैस रिसाव की वजह से आग लग गया और आग कपड़े में पकड़ लिया और जलने लगा पति ने अचानक आकर बीच बचाव करने की कोशिश की इसी दौरान उसके हाथ झुलस गया काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया इस दौरान महिला काफी झुलस गई। इधर सदर अस्पताल सिमडेगा में महिला का इलाज चल रही थी समाचार लिखे जाने तक महिला की स्थिति सामान्य थी।
खाना बनाने के क्रम में एलपीजी गैस सिलेंडर से झुलस कर महिला गंभीर रूप से हुई घायल
