मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम सिमडेगा पहुंच ,झारखंड तथा तमिलनाडु के खिलाड़ियों से मिलकर किया प्रोत्साहित

सिमडेगा- हॉकी झारखण्ड एवं हॉकी तमिलनाडु के द्वारा संयुक्त रूप से जुनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी प्रतियोगिता के लिए झारखण्ड एवं तमिलनाडु के खिलाड़ियों का एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम सिमडेगा में 1 मार्च से 20 मार्च 2022 तक अभ्यास मैच चल रहा है।खिलाड़ियों के खेल प्रतिभा का जायजा लेने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी -सह- सचिव मंत्रिमंडल निर्वाचन विभाग झारखण्ड के. रवि कुमार, उपायुक्त सिमडेगा आर. रॉनीटा, पुलिस अधीक्षक डॉ शम्स तबरेज एवं हॉकी झारखण्ड के अध्यक्ष भोला नाथ सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम पहुंचे। खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एवं उपायुक्त ने तमिल भाषा में तमिलनाडु के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। खिलाड़ियों में आपसी सद्भावना का एहसास हुआ, खिलाड़ियों ने प्रसन्नता जाहीर की। उन्होने खिलाड़ियों को खेल के प्रति हौसला अफजाई किया। सभी ने अभ्यास मैच देख, खेल प्रतिभा का अवलोकन किया।अभ्यास मैच के प्रथम पाली में झारखण्ड एवं तमिलनाडु की टीम ने बेहतर खेल का प्रर्दशन किया। मौके पर जिला खेल पदाधिकारी तुषार रॉय, हॉकी झारखण्ड महासचिव विजय शंकर सिंह, अध्यक्ष हॉकी सिमडेगा मनोज कोनबेगी, हॉकी खूंटी के सचिव दसरथ महतो, उपस्थित थें।

Related posts

Leave a Comment