मैट्रिक एवं इंटर परीक्षा 2022 के सफल संचालन से संबंधित समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन

सिमडेगा:- उपायुक्त आर. रॉनीटा की अध्यक्षता में वार्षिक माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2022 के सफल संचालन से संबंधित समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ। जिले में वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2022 के लिए कुल 24 परीक्षा केन्द्र एवं वार्षिक इंण्टरमीडिएट परीक्षा 2022 के लिए अनुमण्डल स्तर पर कुल 5 परीक्षा केन्द्र बनाये गये है। वार्षिक माध्यमिक एवं इन्टरमीडिएट (कला, विज्ञान एवं वाणिज्य) परीक्षा 2022 की परीक्षा 24 मार्च 2022 से 20 अप्रैल 2022 तक प्रथम पाली में एवं इन्टरमीडिएट की परीक्षा 24 मार्च 2022 से 25 अप्रैल 2022 तक द्वितीय पाली में संचालित होगी। विगत् वर्षों की भांति इस वर्ष भी परीक्षा दोनो पालियों में संचालित होगी। वार्षिक माध्यमिक परीक्षा प्रथम पाली में पूर्वाह्न 9ः45 बजे से 1ः05 बजे अपराह्न तक तथा इंटरमीडिएट परीक्षा द्वितीय पाली में 2ः00 बजे अपराह्न से 5ः20 बजे अपराह्न तक संचालित होगी। उपायुक्त ने मैट्रीक एंव इन्टर की परीक्षा के विधि-व्यवस्था संधारण की दिशा में महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दियें। झारखण्ड अधिविद्य परिषद् के दिशा-निर्देश से अवगत कराया गया। बीईईओ एवं परीक्षा केन्द्र अधीक्षक से परीक्षा संचालन के मद्देनजर मूलभुत सुविधा, बैंच-डेक्स, पेयजल, सीसीटीवी कैमरा सहित अन्य जानकारी प्राप्त की। परीक्षा के सफल संचालन की दिशा में व्यवस्था बहाल की कवायदों को ससमय पूर्ण करने का निर्देश दिया। परीक्षा केन्द्रोें में परीक्षार्थियों की संख्या का अवलोकन किया। सिमडेगा कॉलेज सिमडेगा, एसएस प्लस टु सिमडेगा, संत मेरीज हाई स्कूल सामटोली, उर्सेलाईन कॉन्वेट बालिका विद्यालय सामटोली, एसएस प्लस टु हाई स्कुल कोलेबिरा, बोलबा एवं बांसजोर, प्लस टु हाई स्कुल पाकरटांड़, हुरदा एवं कुरडेग परीक्षा केन्द्र की मूलभुत सुविधाओं की जानकारी ली, साथ हीं सभी 24 परीक्षा केन्द्रों के बीईईओ, केन्द्र अधीक्षक को परीक्षा का सफल संचालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। पुलिस अधीक्षक डॉ0 शम्स तबरेज ने परीक्षा के सफल संचालन की दिशा में पुलिस पदाधिकारी को दिशा-निर्देश दियें। बैठक में अपर समाहर्ता अमरेंद्र कुमार सिन्हा, अनुमण्डल पदाधिकारी महेन्द्र कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी, बीईईओ, केन्द्र अधीक्षक व अन्य उपस्थित थें।

Related posts

Leave a Comment