कुरडेग:-थाना क्षेत्र के गताडीह गांव में मानसीक रूप से अस्वस्थ जमुई बिहार निवासी देवेन्द्र सिंह 40 वर्ष पिता बालेश्वर सिंह ने पेड़ पर चढ़कर रस्सी के सहारे आत्म हत्या करने का प्रयास किया लेकिन शरीर भारी होने के कारण रस्सी टुट गया जिससे युवक जमीन पर गीर कर बेहोश हो गया।गिरने पर शरीर के कइ जगहो पर चोट लगी घटना देर शाम बुधवार की है। बेहोश व्यक्ति एवं पेड़ पर लटके रस्सी को ग्रामीणों ने देखा एवं तत्काल थाना को सुचना देते हुए घायल का इलाज कराया। व्यक्ति को लेने जमुई बिहार से आये परिजनों ने बताया कि देवेन्द्र सिंह की मानसीक स्थिति ठीक नही है।कई बार घर से भाग चुका है। इनका इलाज चल रहा है। इसी क्रम में भटकते हुए यहाँ आ गया ।थाना प्रभारी कुरडेग के सहयोग से देवेन्द्र सिंह हम लोगों को सही सलामत मिल गये। जिन्हे हम अपने साथ ले कर बिहार जा रहें हैं।परिजनों ने ग्रामीणो एवं थाना प्रभारी को धन्यवाद दिया।
