जारी: जारी थाना क्षेत्र के सीसी करम टोली पंचायत अंतर्गत रोशनपुर में आज दोपहर 1:30 बजे दो मोटरसाइकिलों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस दर्दनाक घटना में बीतरी गांव निवासी 17 वर्षीय राहिल कुमार की मौके पर ही मौत हो गई।घटना के समय राहिल के साथ मोटरसाइकिल पर सवार अनीश लकड़ा (17 वर्ष), शिवचरण लोहार (27 वर्ष), जूलियस केरकेट्टा (40 वर्ष) और रवि केरकेट्टा (17 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रारंभिक जांच के अनुसार, दोनों मोटरसाइकिलों की स्पीड काफी तेज थी, जिसके कारण यह हादसा हुआ। दोनों…
Read MoreCategory: हादसा
चैनपुर में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान का आयोजन,स्कूली बच्चों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई
चैनपुर:– गुमला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के आदेश पर चैनपुर प्रखंड मुख्यालय में शुक्रवार को चौक चौराहा में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान का नेतृत्व चैनपुर थाना प्रभारी कुन्दन चौधरी ने किया, जिसमें स्कूली बच्चों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई।अभियान के दौरान, सड़क पर चल रहे मोटरसाइकिल और चारपहिया वाहनों की जांच की गई। विशेष ध्यान दिया गया कि दो पहिया वाहन सवार बिना हेलमेट और चार पहिया वाहन चालक बिना सीट बेल्ट के न हों। जो भी नियम का उल्लंघन करते पाए गए, उन्हें फूल…
Read Moreधरधरी जलप्रपात में युवक की मौत पुलिस ने बरामद किया शव
बिशुनपुर:– बिशुनपुर थाना क्षेत्र के सेरका गांव में मंगलवार की देर शाम एक दुखद घटना घटी, जब 23 वर्षीय युवक बबलू खेरवार का शव धरधरी जलप्रपात से बरामद किया गया। मृतक की नानी, अजलइत देवी ने बताया कि बबलू नहाने जाने की बात कहकर घर से निकला था और उसके लौटने का कोई पता नहीं चला। परिवार और ग्रामीणों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन वह कहीं नहीं मिला।अचानक, गांव के चरवाहों ने सूचना दी कि धरधरी जलप्रपात में एक शव है। इस पर बिशुनपुर थाना प्रभारी राकेश कुमार ने पुलिस…
Read Moreससुर के घर आए दामाद की कुंवा में डूबने से हुई मौत,पुलिस ने शव को कब्जे में कर भेजा गुमला
घाघरा:– घाघरा थाना क्षेत्र के नवडीहा महुवाटोली अपने ससुर राजदेव भगत के घर पहुंचे गुमला बैरसा नकटी टोली निवासी महरु उरांव 40 वर्षीय की कुंवा में डूबने से मौत हो गई।वहीं घाघरा थाना में सूचना मिलने पर पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पहुंच शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम हेतु गुमला भेज दिया। घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार महरु उरांव अपने परिवार के साथ मेहमानी ससुर घर नवडीहा महुआ टोली गांव शुक्रवार को आया था। वहीं शनिवार की देर रात शौच करने की बात कह कर घर…
Read Moreबड़ाअजियातु गांव में मां ने अपनी डेढ़ वर्षीय पुत्री की हत्या की घटनास्थल पर पहुंचकर आरोपी महिला को हिरासत में लिया
घाघरा:– बड़ाअजियातु गांव घाघरा थाना क्षेत्र शनिवार को पुलिस ने एक दिल दहलाने वाली घटना का खुलासा किया, जहां मां फूलमानी देवी ने अपनी डेढ़ वर्षीय पुत्री नीतू कुमारी का गला रेतकर हत्या कर दी। यह घटना शुक्रवार रात की है, जब आरोपी मां ने तेज धार वाली सब्जी काटने वाले चाकू से अपनी बेटी की जान ले ली।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर गुमला सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी मां को पुलिस ने हिरासत में ले…
Read Moreचैनपुर में सघन वाहन जांच अभियान सड़क सुरक्षा को लेकर उठाए गए ठोस कदम
चैनपुर:– चैनपुर प्रखंड मुख्यालय में पुलिस अधीक्षक शंभू सिंह के निर्देश पर चैनपुर थान प्रभारी कुंदन चौधरी द्वारा एक सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य नए साल के अवसर पर सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और अपराध नियंत्रण को सुनिश्चित करना था। इस जांच अभियान में विशेष ध्यान बिना हेलमेट पहने और वाहन के कागजात की जांच पर दिया गया। चैनपुर थाना प्रभारी कुंदन चौधरी ने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि सड़क पर सुरक्षा को बढ़ावा दिया जा सके।अभियान के दौरान, ड्रिंक एंड ड्राइव…
Read Moreचैनपुर में सड़क हादसा बोलेरो की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल
चैनपुर: चैनपुर थाना क्षेत्र में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। कुछ दिन पहले भी एक सड़क दुर्घटना हुई थी, और आज सरखी मोड़ के पास एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान आतीज प्रीतम किंडो, पिता अजय किंडो, निवासी गांव केड़ेग के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रीतम पैदल चल रहा था, तभी तेज रफ्तार में आई एक अज्ञात बोलेरो ने उसे टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया। इस हादसे में प्रीतम गंभीर…
Read More8 वर्षीय लड़की को बंदूक की छर्रे से चोट, पुलिस कर रही जांच
चैनपुर:– कुरूमगढ़ थाना अंतर्गत ग्राम सकरा पहाड़ टोली में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां 8 वर्षीय अनुष्का, पिता स्व. विशु उरांव, को उसके घर में भरे हुए बंधुआ बंदूक के फायर से गंभीर चोटें आई हैं। घटना के समय लगभग सुबह 11:00 बजे हुई, जब अनुष्का को बंदूक के छर्रे से पेट में चोट लगी।परिजनों ने इस गंभीर घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी और घायल बच्ची को तत्काल गुमला के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे…
Read Moreकिसान के खेत से धान ढोया, नशे में आकर लाठी से पीट-पीटकर हत्या
चैनपुर:– चैनपुर थाना क्षेत्र के केड़ेग गांव में एक व्यक्ति की लाठी डंडा से पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक का नाम सुशील खलखो है, जो कि पिता का नाम अथनश खलखो है। घटना की जानकारी के अनुसार, सुशील और अरुण लकड़ा ने मिलकर कुछ समय पहले एक किसान के खेत से धान ढोया था। इसके बाद दोनों ने शराब का सेवन किया।शराब पीने के दौरान अरुण और सुशील के बीच किसी बात को लेकर नोकझोंक हुई। इसी दौरान, गुस्से में आकर अरुण ने बांस के डंडे से सुशील पर…
Read Moreचैनपुर में दर्दनाक सड़क हादसा 60 वर्षीय महिला की मौत, परिजन का रो रो कर बुरा हाल
चैनपुर:– चैनपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार देर शाम तिगावल मोड़ के निकट एक दुखद सड़क हादसे में 60 वर्षीय महिला फुलमनी टोप्पो, पति स्व फिरोज टोप्पो, की ऑटो से टकराने के कारण मौके पर ही मौत हो गई। फुलमनी टोप्पो तिगावल डाडटोली की निवासी थीं।जानकारी के अनुसार, यह घटना उस समय घटी जब फुलमनी चैनपुर बाजार से अपने घर डाडटोली लौट रही थीं। इसी दौरान ऑटो JH07G6455 ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद ऑटो का चालक मौके से फरार हो गया।घटना की सूचना मिलते ही चैनपुर थाना प्रभारी…
Read More