सिमडेगा:-कोलेबिरा मनोहरपुर वासियों की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी हो गई है।केंद्रीय मंत्री सह स्थानीय सांसद अर्जुन मुंडा के प्रयास से सड़क एवं परिवहन केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कोलेबिरा मनोहरपुर डबल लेन सड़क की स्वीकृति प्रदान की है जिसकी लागत 514 करोड होगी।
साथ ही केंद्रीय मंत्री ने जिले वासियों को आश्वस्त किया है की प्राथमिकता के आधार पर क्रमवार सड़कों एवं अन्य विकास योजनाएं चलती रहेगी।
इस बहुचर्चित मांग पूरी होने पर सिमडेगा कोलेबिरा मनोहरपुर के भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता सहित आम जनों ने भी खुशी जाहिर करते हुए केंद्रीय मंत्री का आभार प्रकट किया है।खुशी जाहिर करने वालों में जिला अध्यक्ष लक्ष्मण बड़ाईक, पूर्व मंत्री व एचपीसीएल डायरेक्टर विमला प्रधान ,तोरपा बिधायक कोचे मुंडा ,केंद्रीय मंत्री के सांसद प्रतिनिधि सुशील श्रीवास्तव ,नगर परिषद उपाध्यक्ष ओम प्रकाश साहू, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय ठाकुर ,श्याम लाल शर्मा ,दीपक पूरी, अनूप प्रसाद दुर्गविजय सिंहदेव , सतीश पांडे, श्रीलाल साहू, श्रद्धानंद बेसरा ,सुजान मुंडा, रवि गुप्ता ,मुकेश श्रीवास्तव, कृष्णा ठाकुर ,कोलेबिरा मंडल अध्यक्ष अशोक इंदवार, चिंतामणि कुमार, रणधीर कुमार ,बानो मंडल अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ,हुरडा मंडल अध्यक्ष ओमिन सिंह, अमरनाथ बामलिया, नवीन सिंह ,तुलसी साहू ,घनश्याम सिंह, महेश साहू ,सत्यनारायण प्रसाद सहित सभी कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए आभार प्रकट किया है
