सीनियर राष्ट्रीय पुरुष हॉकी चैंपियनशिप में झारखंड टीम ने हॉकी चंडीगढ़ को 3-2गोल से किया पराजित

सिमडेगा:-6 अप्रैल से 17 अप्रैल तक भोपाल में आयोजित 12वीं हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप 2022 में हॉकी झारखंड ने आज अपने दूसरे मैच में अपने से रैंकिंग में 07 रैंक ऊपर वाले हॉकी चंडीगढ़ की टीम को 3-2गोल से पराजित कर लगातार दूसरी जीत हासिल की।आज के मैच में झारखंड टीम पहले क्वार्टर में 01गोल पीछे रहने के बावजूद वापसी की और दूसरे क्वार्टर में 02गोल की तथा तीसरे क्वार्टर में एक और गोल कर मैच 3=2से अपने नाम कर ली।झारखंड टीम की ओर से आज के मैच में अनुरुद्ध भेंगरा ने 17वे मिनट में नोएल टोपनो ने 23वे मिनट में और मनोहर मुंडू ने 43वे मिनट में एक एक गोल किए जबकि चंडीगढ़ टीम 07वे और 37वे मिनट गोल किए थे। इससे पूर्व झारखंड अपने पहले मैच में दादरा &नगर हवेली और दामन& द्वी हॉकी टीम को 7-2 से पराजित कर चुकी है।अमनदीप तिग्गा,अभिषेक कुमार साहू, नोएल टोपनो ,सुसारन पूर्ति, बिरसा भेंगराज, अलफोंस गुड़िया, बिरसा ओड़िया, डेनिश केरकेट्टा, बीर बोगन सिंह मुंडा,अल्बर्ट डुंगडुंग,अनुरोध भेंगरा , जेन सोरेंग,सुमित बरवा,मनोहर मुंडू,बिलाड़ कांडूलना,सुजीत एक्का,मुकेश किंडो,विजय खेस है।झारखंड टीम के चंडीगढ़ पर विजय होने पर हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह ने टीम को बधाई देते हुए कहा कि वर्षो बाद झारखंड पुरुष टीम ने सीनियर नेशनल में चंडीगढ़ जैसे किसी मजबूत टीम को पराजित किया,इसे ब्रकाररार रखने की जरूरत है और क्वार्टर फाइनल में जाने के लिए टीम को एक और जीत की जरूरत है । हमारे खिलाड़ी अच्छा मेहनत कर रहे और टीम के साथ अनुभवी कोच मैनेजर भी है । हॉकी सिमडेगा और हॉकी झारखंड के समस्त प्दाधिकारियो ने झारखंड टीम को बधाई के साथ अगले मैच के लिए शुभकामनाएं दी है।झारखंड का अगला मैच हॉकी जम्मू & कस्मीर के साथ है। उक्त जानकारी हॉकी झारखंड संघ के उपाध्यक्ष मनोज कोनबेगी ने दी

Related posts

Leave a Comment