सिमडेगा:- संविधान के जनक कहे जाने वाले भीमराव अंबेडकर की जयंती के मौके पर गुरुवार को सिमडेगा में विभिन्न राजनीति दलों प्रशासनिक पदाधिकारी सहित जनप्रतिनिधियों के द्वारा बाबासाहेब आंबेडकर को याद किया गया सिमडेगा जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष अनूप केसरी की अगुवाई में परमवीर अल्बर्ट एक्का स्टेडियम के समीप बने भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए श्रद्धांजलि दी साथ ही उन्होंने कहा कि देश में लोकतंत्र स्थापित है तो बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की देन है जिनके बताए गए मार्ग पर आदेश का संचालन हो रहा है हमें उनके जीवन से सीख लेनी चाहिए मौके पर मुख्य रूप से नगर अध्यक्ष पुष्पा कुल्लू कोलेबिरा प्रभारी नोबिता बा शांति वाला केरकेट्टा,अनिल खेस, समीउल्लाह, हरी भूषण सिंह उपस्थित रहे।

वहीं दूसरी और भारतीय जनता पार्टी सिमडेगा जिला के अध्यक्ष लक्ष्मण बड़ाईक की अगुवाई में माल्यार्पण करते हुए श्रद्धांजलि दी गई जिलाध्यक्ष ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जात पात के धर्म से उठकर इस देश में एक ऐसा प्रधान का निर्माण कराया जो सभी वर्गों का ख्याल रखते हुए आगे बढ़ रही देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था भारतीय नागरिक बन सकते हैं।मौके पर मुख्य रूप से महामंत्री दीपक पुरी ,मंत्री तुलसी साहू, एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष सुधु नायक, संजय ठाकुर संजय शर्मा फुल सुंदरी देवी सावित्री देवी पिंकी प्रसाद, गजानंद बेसरा, अनुप प्रसाद सहित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसके अलावा आजसू पार्टी की ओर से भी माल्यार्पण करते हुए श्रद्धांजलि दी इस दौरान जिला सचिव आलोक सिंह, जिला कोषाध्यक्ष विक्रांत कुमार, जिला छात्रसंघ अध्यक्ष संतोष बड़ाइक, रितेश तिर्की ,सोनाली बड़ाइक, विशाल बड़ाइक, डायमंड कुमार ,गौतम कुमार, ललिता कुमारी ,दिगंबर ठाकुर उपस्थित थे। झारखंड मुक्ति मोर्चा सिमडेगा के अधिकारियों ने प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए श्रद्धांजलि दी।मौके पर जिला उपाध्यक्ष अनिल कंडुलना, जिला कोषाध्यक्ष ऑस्कर डांग, जिला सह सचिव नोवास केरकेटा, बीस सूत्री सदस्य सिकंदर बरवा,कल्याण मिंज, अमलन एवं अन्य लोग मौजूद थे।
