डुमरी (गुमला) डुमरी थाना क्षेत्र के जैरागी पंचायत अंतर्गत नवहट्टा ग्राम निवासी एक 65 वर्षीय वृद्ध महिला फुलमनी मुंडाईंन पति स्व. देवचरण मुंडा की डायन बिसाही के आरोप हत्या की आशंका है। इस संबंध में डुमरी थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि घटना का मामला बुधवार का है, मृतका बैल चराने सुबह करीब नौ बजे गई थी। बैल घर वापस आ गया और महिला जब नहीं आई तो दोपहर में उसकी बेटी बैल चराने गई। लेकिन संयोगवश बैल उसी स्थान पर चला गया जहां मृतका की हत्या हुई थी। तब मृतका की बेटी फौरन घटना स्थल से वापस दौड़कर घर आई और गांव में ही रहने वाले अपने बहन बहनोई को लेकर घटना स्थल पहुंची। इसके बाद इस बात की जानकारी ग्रामीणों को हुई जिसके बाद स्थानीय मुखिया के द्वारा थाना को इसकी सूचना दी गई। सूचना पाकर डुमरी थाना प्रभारी मनीष कुमार शसस्त्र पुलिस बल के साथ घटना स्थल पहुंचे जहां शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल गुमला भेज दिया। वहीं पुलिस मामले की गहनता के साथ छानबीन कर रही है।
