सिमडेगा:- जिले में माननीय न्यायमूर्ति अनुभा रावत चौधरी, न्यायाधीश झारखण्ड उच्च न्यायालय रांची का आगमन हुआ। प्रधान जिला जज रिजवान अहमद, उपायुक्त सिमडेगा आर. रॉनीटा, पुलिस अधीक्षक श्री सौरभ कुमार ने न्यायमूर्ति का बुके देकर स्वागत किया। परिसदन भवन में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उन्होने खरवागढ़ा गरजा पंचायत के ग्रामीणों संग कार्यक्रम में भाग लिया। गांव की गतिविधि, मूलभूत सुविधाएं एवं सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के धरातल पर क्रियान्वयन की दिशा में ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। शिक्षा गांव की विकास की महत्वपूर्ण कड़ी है, जिसके निमित गांव के बच्चों का गुणवतापूर्ण शिक्षा का व्यवस्था हो। पीएलबी को छात्रों के खाते में साईकिल की उपलब्ध राशि से साईकिल क्रय सुनिश्चित करने की बात कही। विद्यालय अवागमन करने में सुविधा मिलेगी। बिजली से संबंधित समस्या के निराकरण हेतु विद्युत विभाग के द्वारा कैम्प आयोजित कर समस्या का निष्पादन करने की बात कही। कोविड टीकाकरण, आयुष्मान भारत योजना, बैंक खाता, राशन कार्ड, बिजली, पानी, सड़क आदि से संबंधित जानकारी ली। परिसम्पति का वितरण किया गया। मुख्यमंत्री फुलो-झानों योजना के तहत् दो लाभ को 10-10 हजार का चेक दिया गया। 20 एवं 50 हजार का केसीसी वितरण किया गया। अम्बेडकर आवास योजना के दो लाभूक के बीच प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। दो दिव्यांग के बीच ट्राईसाइकल आदि परिसम्पति का वितरण किया गया।माननीय न्यायमूर्ति ने स्वास्थ्य उपकेन्द्र गरजा के परिसर मंे वृक्षारोपन किया। उन्होने स्वास्थ्य उपकेन्द्र के माध्यम से आम-जन को मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। व्यवहार न्यायालय परिसर में औषधालय का उद्घाटन किया गया। साथ हीं न्यायालय परिसर में आयोजित निःशुल्क चिकित्सा जाँच शिविर का निरीक्षण किया, वहीं ब्लड, सुगर की भी जांच कराईं। उन्होने सिविल कोर्ट एवं पुलिस विभाग के विधि कक्ष का निरीक्षण किया। सिविल कोर्ट के सुरक्षा व्यवस्था एवं विधि-व्यवस्था का भी स्थलीय निरीक्षण किया। विधि-व्यवस्था के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को बहाल करने का निर्देश दिया। माननीय न्यायमूर्ति को मोमेन्टम भेंट की गई। मौके पर मुख्य न्यायायिक दण्डाधिकारी -सह- अवर न्यायाधीश प्रथम आनन्द मणि त्रिपाठी, उप विकास आयुक्त अरूण वाल्टर संगा, अपर समाहर्ता सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थें।



