सिमडेगा- भारतीय जनता पार्टी जिला समिति की एक बैठक रविवार को जिला कार्यालय में हुई।बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष लक्ष्मण बड़ाईक ने कहा सभी मंडल अध्यक्ष अपने-अपने बूथ कमेटी पूर्ण रूप से बना लें मंडल प्रभारियों की भी भूमिका महत्वपूर्ण है संगठन की सुदृढ़ता के लिए।साथ ही कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव की तैयारी करें।बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर जिला के संगठन प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने सभी मंडलों के बूथ कमेटी का वित्त लिया एवं बचे हुए बूथ कमेटी को जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया,साथ ही 9 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाने का निर्णय लिया गया जिस निमित जिले के हर घर में तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित किया जाएगा ,पंचायत चुनाव पर परिचर्चा करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक अनुशासनात्मक पार्टी है कोई भी कार्यकर्ता पार्टी का अनुशासन तोड़ेंगे तो उन पर कार्रवाई होगी।साथ ही पिछले दिनों केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुन मुंडा के कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया मंच संचालन महामंत्री दीपक पुरी ने किया।मौके परप्रदेश कार्यसमिति सदस्य दुर्गविजय सिंह देव् पूर्व जिलाध्यक्ष संजय ठाकुर अनूप प्रसाद मोतीलाल सिंह सतीश पांडेय श्रद्धानंद बेसरा सुजान मुंडा प्रणव कुमार हीरा राम सीमा डुंगडुंग रवि गुप्ता तुलसी साहू नरेंद्र बड़ाईक रामचन्द्र सिंह नवीन सिंह सत्यनारायण प्रसाद मानकीलाल रामविलास बड़ाईक अशोक इंदवार मोतीलाल ओहदार मनिंद्र बिंझिया घनश्याम केशरी दीपनारायण दास सुदर्शन सिंह घनश्याम सिंह अशोक रजक अंकित कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे

