जलडेगा: प्रखंड में केन्दू पत्ता संग्रहण कार्य में लगे गरीब मुशींयों को अब तक भी कमीशन का भुगतान नहीं किया गया है। गरीब मुशीं दिन-रात अपने काम के बदले मेहनताना की आस लगाए बैठे हैं, किन्तु कार्य के अभिकर्ता आँफिस बंद कर चले गए हैं। मुनसियों के अनुसार जमशेदपुर के राजीव कंट्रक्शन कंपनी को केन्दू पत्ता संग्रहण का टेंडर दिया गया था, कंपनी ने केन्दू पत्ता संग्रहण करा कर सब पत्ता लेकर चले गए।संग्रहण कार्य में जो गाँव के गरीब मजदूर मुशीं का काम किए थे,को अब तक उनका कमीशन (मेहनताना) नहीं दिया गया है।मुशींयों का कहना है की 6जेठ की गर्मी में वे ईमानदारी पूर्वक अपने कार्यों व दायित्वों का निर्वहन किया है, किन्तु कंपनी ऑफिस बंद कर चली गई है। मुशीं अपनी फरियाद करें भी तो किससे? यहां तो कंपनी का कोई अता-पता ही नहीं है। मुशींयों ने बताया की वन विभाग द्वारा कमीशन भुगतान की बात कही गई थी,मगर महीनों बीतने के बाद भी न तो कोई कंपनी वाला ही भुगतान करने आया और न ही वन विभाग वाले ही।खेतीबाड़ी के समय में पैसा नहीं मिलने से उन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। मुशींयों ने प्रशासन से कार्रवाई करते हुए तत्काल कमीशन दिलाने की मांग की है।बताया गया की प्रखंड क्षेत्र में कुल 52 फडी संचालित किया जा रहा था। किसी भी मुशीं को पेमेंट नही किया गया है। मुंशी में पतिअम्बा के राजकिशोर कांशी, खरवागढा के रामेश्वर सिंह, कोनमेरला केन्दू टोली के पात्रिक कन्डुलना, कोलोमडेगा के एस०साहु सहित सभी मुशी शामिल हैं।
Related posts
-
मुख्य सड़क से सटाकर लगाए गए भारी-भरकम खंभे, कंक्रीट से जाम करना भूला ठेकेदार
गुमला-चैनपुर मुख्य मार्ग पर बढ़ी दुर्घटना की आशंका, मुखिया ने भी उठाए सवाल चैनपुर : चैनपुर... -
तेज रफ़्तार होंडा सिटी दुर्घटनाग्रस्त, एयरबैग खुलने से बची चालक की जान
चैनपुर : गुमला से चैनपुर की ओर आ रही एक तेज रफ़्तार होंडा सिटी कार गाड़ी... -
चैनपुर प्रोजेक्ट+2 विद्यालय में एमएसई अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी’ वाहन का प्रदर्शन
चैनपुर : भारत सरकार द्वारा संचालित ‘एम.एस.ई. अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी’ जागरूकता वाहन आज चैनपुर प्रखंड के प्रोजेक्ट+2...
