पाकरटांड जिला परिषद सदस्य जोशिमा खाखा प्रखंड में धीमी गति से चल रही योजनाओं पर जताया नाराज़गी।

पाकरटांड : पाकरटांड प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार कक्ष में पाकरटांड प्रखंड प्रमुख रजत लकड़ा की अध्यक्षता में पंचायत समिति सदस्य एवं सभी विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मचारी की बैठक हुई। बैठक में पाकरटांड प्रखण्ड में चल रही सभी विभागों की योजनाओं की समीक्षा की गई। बैठक में जिला परिषद सदस्य जोशिमा खाखा ने अप्रसन्नता जाहिर करते हुए निर्देश दिए कि सभी विभाग अपने कार्यों में पारदर्शिता लाते हुए अंतिम व्यक्ति तक कार्यों को पहुंचाएं। बैठक में जिला परिषद सदस्य पाकरटांड जोशिमा खाखा, पाकरटांड प्रखण्ड प्रमुख रजत लकड़ा, बीडीओ पाकरटांड, सभी पंचायत समिति सदस्य, सभी विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मचारी मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment