सिमडेगा:भारतीय जनता पार्टी सिमडेगा जिला के द्वारा शुक्रवार को जिला अध्यक्ष लक्ष्मण बड़ाईक की अध्यक्षता में एक आवश्यक बैठक किया गया इस बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश द्वारा दिए गए निर्देशानुसार 9 अगस्त 2022 को समय सुबह 7:00 बजे गांधी मैदान से प्रभात फेरी निकाला जाएगा और 10 अगस्त 2022 को समय सुबह 8:00 बजे गांधी मैदान से मोटरसाइकिल रैली निकाला जाएगा। जिलाध्यक्ष ने बताया कि इस कार्यक्रम में पार्टी के सभी वरिष्ठ कनिष्ठ सभी कार्यकर्ता पार्टी के शुभचिंतक आम जनों को सादर आमंत्रित किया गया है और कहा गया कि इस कार्यक्रम में समय पर उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं बैठक में मुख्य रूप से पार्टी के जिला अध्यक्ष लक्ष्मण बड़ाईक जिला मंत्री तुलसी कुमार साहू ,जिला कोषाध्यक्ष अनूप प्रसाद ,मन की बात के जिला प्रभारी घनश्याम सिंह ,पूर्व नगर परिषद के अध्यक्षा फूल सुंदरी देवी ,एसटी मोर्चा के जिला अध्यक्ष बसंत नारायण मांझी, नगर अध्यक्ष सत्यनारायण प्रसाद ,नवीन सिंह रामविलास बडाईक इत्यादि उपस्थित थे।
