सिमडेगा:- आजादी के अमृत महोत्सव के तहत देश भर में घर-घर तिरंगा अभियान जोर-शोर से चलाए जाने को लेकर लोगों में उत्साह दिखाई दे रहा है पूरे हर चौक चौराहों पर घर-घर तिरंगा अभियान को लेकर लोगों ने मुहिम शुरू कर दी है सिमडेगा के सोशल मीडिया सहित अलग-अलग जगहों पर लोग अपनी प्रोफाइल पिक्चर के रूप में तिरंगा की डीपी लगा कर गर्व महसूस कर रहे हैं इधर दूसरी और सिमडेगा में लगातार तिरंगा की खरीदारी शुरू हो गई है वहीं सिमडेगा के सभी मुरारी प्रसाद के द्वारा गुलजार गली में लोगों के बीच तिरंगा झंडा का वितरण कर लोगों को घर-घर तिरंगा अभियान में शामिल होकर इसे राष्ट्रव्यापी अभियान को सफल बनाने को लेकर अपील की इस मौके पर काफी संख्या में लोग पहुंचकर वहां पर इस अभियान पर अपनी सहभागिता दिखाने के बाद ही मौके पर सभी लोग अपने हाथों में तिरंगा लेकर इस अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया साथ ही लोगों ने कहा कि देश आजादी की 75 वीं अमृत महोत्सव मना रहा है। जिसके तहत घर-घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है लोगों ने सरकार द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों का पालन करते हुए इस अभियान में सभी लोगों को शामिल होने को अपील की है।
