कोलेबिरा:आज़ादी के अमृत महोत्सव के शुभ अवसर पर घर घर तिरंगा झंडा को लेकर विभिन्न लोगों के द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई एनसीसी कैडेट कोर और एसके बागे इंटरमीडिएट कॉलेज के छात्रों के द्वारा द्वारा घर घर तिरंगा को लेकर रैली निकाली गई तिरंगा झंडा के गौरन्वित बातों को छात्रों के द्वारा लोगों को बताया गया और अनेकों नारे लगाए गए जहां “महात्मा गांधी अमर रहे” “बंदे मातरम” वहीं भाजपा मंडल के अध्यक्ष अशोक इंदवार एवं सांसद प्रतिनिधि चिंतामणी कुमार की अगवाई में रैली निकाली गई।

इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए अशोक इंदवार ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव भारत के स्वतंत्रता सेनानियों की उपलब्धियों विजय एवं बलिदानों को याद करने और जानने के लिए भारत सरकार द्वारा शुरू की गयी है। हम सभी का सौभाग्य है कि हम स्वतंत्रत भारत के इस एतिहासिक क्षण को देख रहें है जिसमें भारत प्रगति के नयी ऊंचाई को छू रही है सांसद प्रतिनिधि चिंतामणी कुमार ने कहा कि आज का स्वतंत्र भारत का नाम दुनिया में अग्रिम पंक्ति में लिखा हुआ है उन्होंने ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के जरिए सरकार की योजना है कि भारत के हर घर तिरंगा लगाना है घर घर घर तिरंगा अभियान देश के प्रति देशभक्ति को जागृत करने का अभियान है आज देश का हर नागरिक अपने आप को गौरवांवित महसूस कर रहा है तिरंगा प्रभात फेरी में भारत माता की जाय वंदे मात्रम जय जवान जय किसान के नारे लगाए गए।इस मौके पर दिलेस्वर सिंह जनेश्वर बिरहोर रूपधार सिंह दिनेश दास भोला साहू रमेश सिंह चैतन्य सिंह बालेश्वर सिंह श्याम सुंदर सिंह सुदर्शन सिंह मोहन गोप लाली देवी सूचीता देवी ब्राह्मणी देवी एवं एकल विद्यालय कोलेबिरा के बहने एवं भाई उपस्थित थे।
