पूरे देश में नफरत फैला रही है भाजपा: विधायक भूषण बाड़ा भारी बारिश के बावजूद कांग्रेसी नेताओं ने केरसई, बोलबा व ठेठईटांगर में निकाला गौरव यात्रा

सिमडेगा: कांग्रेस का गौरव यात्रा गुरुवार को केरसई के टैंसेर से शुरु हुई। जो पैदल यात्रा करते हुए बोलबा बाजार टांड़ फिर ठेठईटांगर तक पहुंची। भारी बारिश के बावजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं उत्‍साह चरम पर था। लगातार हो रही बारिश भी कांग्रेसियों के उत्‍साह को कम नहीं कर सका। मौके पर सिमडेगा के युवा विधायक भूषण बाड़ा ने कहा कि कांग्रेस की भारत जोड़ो पदयात्रा घर-घर एकजुटता का संदेश पहुंचाएगी। हर वर्ग इसमें शामिल होगा। लोगों से संपर्क करने के साथ उनकी समस्या भी सुनी जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबी है। भाजपा के काले कारनामे भी जनता को बताने कु जरूरत है।यात्रा को ऐतिहासिक बनाने की जरूरत है। विधायक श्री बाड़ा ने कहा कि भाजपा देश के विभाजन में जुटी है। ऐसी ताकतों से कांग्रेसी कार्यकर्ता लड़ेंगे, हार नहीं मानेंगे।भाजपा के लोग जनता व सरकारी कर्मचारियों से पैसे वसूल घर-घर तिरंगा लगाने का ढोंग कर रहे हैं। कांग्रेस की विचारधारा हमेशा भारत को जोडऩे वाली रही है। जबकि कांग्रेस इस यात्रा से लोगों को आजादी का इतिहास और कांग्रेस का संघर्ष बताएगी। युवाओं को कांग्रेस की विचारधारा से जोड़ा जाएगा। पद यात्रा का उद्देश्य भारत जोड़ो पदयात्रा है। विधायक ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्ष गांठ पर भाजपा सरकार की कुरीतियों, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस सभी विधानसभाओं में पदयात्रा निकाल रही है। भाजपा पूरे देश में नफरत फैला रही है। देश का नौजवान बेरोजगारी का दंश झेल रहा है। महंगाई की आग ने हर व्यक्ति को झुलसाया है। पेट्रोल, डीजल, आटा, खाने का तेल, दाल, सब्जी, रोजमर्रा की वस्तुओं पर जीएसटी लगा दी गई है। ईडी का दुरुपयोग किया जा रहा है। पदयात्रा को जिलाध्‍यक्ष अनुप केसरी, खूंटी सांसद के पूर्व प्रत्‍याशी कालीचरण मुंडा, जिला सह प्रभारी वारिश कुरैसी, जिप सदस्‍य जोसिमा खाखा, फ्रांसिस बिलुंग, डेविड तिर्की, जोनशन मिंज, आकाश सिंह, डीडी सिंह, रावेल लकड़ा, रणधीर रंजन, सीमा सीता एक्का आदि ने भी सम्बोधित किया।

पदयात्रा में ये भी थे शामिल

पद यात्रा में जिप सदस्‍य शांतिबाला केरकेट्टा, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष विशाल तिर्की, नगर परिषद अध्यक्ष पुष्पा कुल्लु, वारिस राजा, नोमिता बा, फुलजेन्सिया बिलुंग, डेविड तिर्की, प्रतिमा कुजूर, बिपिन मिंज, मनोज प्रसाद, शशि प्रसाद, शम्भू बा, शीतल एक्का, बानु, सिल्वेस्टर बघवार, जमीर खान, असफाक आलम, रोशा केरकेट्टा, समीर, मो कारु, जमीर हसन, मो अप्पू, जमीर हसन, जमीर खान, नोमिता बा:, प्रतिमा कुजूर, शशि प्रसाद, प्रतिमा कुजूर, शशि प्रसाद,सुरेंद्र प्रसाद, मनोज कुमार, नीतू कुमार, सलीम टेटे, शंभू प्रसाद, जॉनी आदि उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment