उपायुक्त सिमडेगा ने कोलेबिरा प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण कर विभिन्न कार्यों की ली जानकारी

सिमडेगा:- उपायुक्त सिमडेगा आर. रॉनीटा ने बुधवार को प्रखण्ड -सह- अंचल कार्यालय कोलेबिरा का निरीक्षण किया। कार्यालय में संधारित पंजी की जांच कर समीक्षा की। छात्रवृती योजना के तहत् वित्तीय वर्ष 2022-23 में सभी विद्यालयों से छात्र-छात्राओं की सूची संग्रह कर बैंक में खाता खुलवाने का निर्देश दिया। सेवा पुस्त, निरीक्षण पंजी, उपस्थित पंजी, प्राप्त पंजी, निर्गत पंजी, कर्म पुस्तिका, अंकेक्षण पंजी, लोकसभा/राज्यसभा/विधानसभा पंजी, पेंशन एवं भण्डार पंजी, वाहन का लॉग बुक, मनरेगा, शिकायत पंजी, मास्टर रॉल निर्गत पंजी, आकस्मिक अवकाश पंजी, सामाजिक सुरक्षा पंजी सहित अन्य कार्यो की पंजी की जांच की। उन्होने कहा कि योजनाओं के सफल क्रियान्वयन एवं पंजी संधारण में कोताही न बरतें। समयानुसार सभी कार्यों की पंजी अपडेट रखने की बात कही।

इसके अलावे अन्य महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दियें। उपायुक्त सहित उप विकास आयुक्त अरूण वाल्टर संगा, जिला नजारत उप समाहर्त्ता राजेन्द्र प्रसाद सिंह, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी अखिलेश कुमार, अंचलाधिकारी कोलेबिरा हरीश कुमार ने प्रखण्ड कार्यालय परिसर में आम के पौधे का वृक्षारोपन किया। उपायुक्त ने कल्याण विभाग के द्वारा निर्मित अल्पसंख्यक कियोस्क सेन्टर का सुचारू रूप से संचालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोलेबिरा का भी निरीक्षण किया। स्वास्थ्य सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा किया। एमटीसी, दवा केन्द्र, स्टोर रूम, शीत त्रृंखला रूम सहित अस्पताल का निरीक्षण किया। संधारित पंजी की जांच की। डॉक्टर सहित मेडिकल टीम को स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारू रूप से संचालित करने का निर्देश दिया। उपायुक्त के निरीक्षण में उप विकास आयुक्त अरूण वाल्टर संगा, सिविल सर्जन डॉ नवल कुमार, जिला नजारत उप समाहर्त्ता राजेन्द्र प्रसाद सिंह, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी कोलेबिरा श्री अखिलेश कुमार, अंचलाधिकारी कोलेबिरा हरीश कुमार उपस्थित थें।

No

Related posts

Leave a Comment