जोसिमा खाखा के नेतृत्व में कांग्रेसियों का एक दल दिल्ली रवाना

सिमडेगा:4 सितंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ महारैली में भाग लेने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता शुक्रवार को सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा सह पाकरटांड़ जिप सदस्य जोसिमा खाखा के नेतृत्व में रवाना हुए। सभी कांग्रेसी एक बस में दिल्ली के लिए रवाना हुए। रवाना होने से पूर्व कांग्रेसियों से नारेबाजी भी की। जानकारी देते हुए सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा ने बताया कि 4 सितंबर 2022 को दिल्ली के रामलीला मैदान में महंगाई के खिलाफ हल्ला बोल रैली आयोजित की गई है। जिसमें पूरे देश के कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होंगे और केंद्र सरकार की गलत नीतियों का विरोध करेंगे। उन्होंने कहा कि साल 2014 में एलपीजी सिलेंडर की कीमत 410 से 430 रुपये के आसपास थी। जिसमें आज 158% की वृद्धि हो गई है। आज 1000 रुपए से भी अधिक में गैस सिलेंडर मिल रहे हैं। इसी तरह पेट्रोल, डीजल, सरसो तेल, गेहूं आटा सब का दाम बढ़ा हुआ है। इससे आम जनता परेशान हैं। कहा कि खाने पीने की वस्तुओं पर टैक्स नहीं लगाने की बात कहने वाले प्रधानमंत्री मोदी ने आटा चावल पर भी जीएसटी लगा दिया है। इसके साथ ही दूध की कीमतें भी बढ़ा दी है। उन्होंने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ताओं ने लगातार जनता की आवाज को प्रमुखता से उठाया है।

मोदी सरकार की गलत आर्थिक नीतियों से चरम पर है महंगाई और बेरोजगारी: जोसिमा खाखा

मौके पर कांग्रेस नेत्री जोसिमा खाखा ने कहा कि मोदी सरकार की गलत आर्थिक नीतियों की वजह से महंगाई और बेरोजगारी बढ़ी है। उन्होंने कहा कि देश में हर वर्ग का नागरिक जहां एक ओर बेतहाशा महंगाई से त्रस्त है। देश में बेरोजगारी भी अपने चरम पर पहुंच गई है। भाजपा सरकार अपनी जिम्मेदारियों से मुंह मोड़कर, जनता के सरोकार से कोसो दूर निकल गए। जिसके लिए देश की जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगीI रांची जाने वालों में जिला बिस सूत्री उपाध्यक्ष मनोज जयसवाल, जिला प्रवक्ता रणधीर रंजन, विधायक प्रतिनिधि,जिप सदस्य आदि कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल थे।

Related posts

Leave a Comment