सेवा पखवाड़े के तहत भाजपा द्वारा चलाया गया वृक्षारोपण अभियान

सिमडेगा-प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है।
उसी क्रम में गुरुवार को जिला मुख्यालय सहित सभी मंडलों के बूथ स्तर तक वृक्षारोपण अभियान चलाया गया भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पौधा रोपण करते हुए पर्यावरण संरक्षण का सन्देश दिया गया।प्रदेश उपाध्यक्ष गंगोत्री कुजूर ने बीरू मंडल में वृक्षारोपण किया एवं कार्यकर्ताओं को कहा की प्रधानमंत्री मोदी जी पर्यावरण संरक्षण के प्रति काफी सजग है एवं जागरूकता फैला रहे हैं उसी क्रम में आज हम सभी भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा बूथ स्तर तक वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है और यह संदेश देने का प्रयास है कि अधिक से अधिक वृक्षारोपण हो ताकि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बेहतर कार्य हो।वृक्षारोपण अभियान में भाग लेते हुए जिलाध्यक्ष लक्ष्मण बड़ाईक ने कहा की वृक्षारोपण कार्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का एक संदेश है क्योंकि जब पर्यावरण शुद्ध रहेगी तभी हम सभी स्वस्थ रह सकते हैं देश और समाज के विकास की परिकल्पना कर सकते हैं यही संदेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी है।


पूर्व मंत्री विमला प्रधान ने कहा की आज प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के पखवाड़े पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पूरे देश में वृक्षारोपण का कार्य किया जा रहा है इस दौरान कार्यकर्ता अपने-अपने बूथों पर वृक्षारोपण कर रहे हैं एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक भी कर रहे हैं। भाजपा द्वारा 2 अक्टूबर तक इसी तरह अनेक रचनात्मक कार्य किए जाएंगे मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दुर्ग विजय सिंह देव, जिला उपाध्यक्ष सतीश पांडेय, पूर्व जिलाध्यक्ष सजंय ठाकुर ,पूर्व प्रत्याशी श्रद्धानंद बेसरा ,अनुप प्रसाद ,मंत्री तुलसी साहु ,नगर अध्यक्ष सत्यनारायण प्रसाद, संजय शर्मा, दीपनारायण दास ,नंदिनी दास ,रवि गुप्ता ,केरसई प्रमुख तरन भोय, घनश्याम सिंह, अशोक इंदवार, मनोज साय, मानकीलाल ,चिंतामणि कुमार, प्रणव कुमार, बुलेश्वर प्रसाद, दिनेश प्रसाद ,गौतम कुमार ,सुमंत शर्मा, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment