सिमडेगा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोद के जन्मदिवस पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा में अनेक तरह के रचनात्मक कार्य किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में शुक्रवार को पूरे भारत में भाजपा संगठन द्वारा स्वच्छता अभियान एवं वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। इस मौके पर प्रदेश से आए जिला संगठन प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है की स्वच्छ भारत का सपना तभी साकार हो सकता है जब गांव स्तर तक स्वच्छता अभियान चलाया जाए लोगों को जागरूक किया जाए क्योंकि स्वच्छ भारत होगा तो स्वस्थ भारत होगा, शैलेंद्र सिंह बानो मैं भगवान बिरसा मुंडा के मूर्ति पर माल्यार्पण किया एवं कार्यकर्ताओं को स्वच्छता अभियान चलाने का आह्वान किया।साथ ही संगठन प्रभारी ने बानो जलडेगा एवं कोलेबिरा मंडलों में मंडल एवं जिले के भाजपा पदाधिकारियों के संग वृक्षारोपण किया एवं संदेश दिया एक पेड़ सौ पुत्र के समान है,इसलिए पेड़ पौधे सभी लोगो को लगानी चाहिए।

इससे पूर्व भाजपा कार्यकर्ताओं ने बानो रेलवे स्टेशन पर संगठन प्रभारी का गर्मजोशी से स्वागत किया मौके पर जिला अध्यक्ष लक्ष्मण बड़ाईक ,पूर्व जिला अध्यक्ष संजय ठाकुर ,दीपक पुरी ,भोला साहू, अनूप प्रसाद ,सतीश पांडे ,नवीन सिंह, कामेश्वर सिंह ,रामविलास बड़ाईक, नरेंद्र बड़ाईक ,नीरज बड़ाईक, बलबीर जायसवाल ,मोतीलाल ओहदार, अशोक इंदवार ,ललित कुमार चिंतामणि कुमार ,मोतीलाल सिंह मानकीलाल, सुरेश प्रसाद ,रवि गुप्ता गौतम प्रसाद, पंकज प्रसाद, बुलेश्वर प्रसाद ,दिनेश प्रसाद, सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।
