कैबिनेट में 1932 आधार पर स्थानीय नीति एवं ओबीसी को 28% आरक्षण पर कुरडेग में निकाला आभार यात्रा

कुरडेग:- झारखंड सरकार के पिछले कैबिनेट में हुए बैठक के दौरान 1932 खतियान के आधार पर स्थानीय नीति हेतु स्वीकृति तथा ओबीसी को 27% आरक्षण एवं 12% अनुसूचित जाति को आरक्षण की खुशी में झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से सरकार के प्रति आभार यात्रा निकाली गई। आभार यात्रा बस स्टैंड से माईकल किंडो चौक तक गई जहां पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सरकार के प्रति जमकर नारेबाजी की एवं खुशी व्यक्त किया।। झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला संयोजक मंडली सदस्य सफीक खान ने कहा कि वर्तमान सरकार जो अपने चुनावी वादे में जो बात कही थी उसे धीरे धीरे कर सभी को पूरा कर रही है और यह सरकार पर लोगों का विश्वास बढ़ा है आज झारखंड बनने के बाद से लेकर अब तक पूर्व की भाजपा सरकार ने जो कार्य नहीं किया है वह कार्य को वर्तमान सरकार कर रही है

और ऐसे में सरकार के प्रति लोगों का जो विश्वास बढ़ा है आने वाले 2024 के चुनाव में सभी क्षेत्रों में प्रचंड बहुमत के साथ एक बार फिर से लोग हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री बनाना चाहेंगे ।आभार यात्रा में झारखंड मुक्ति मोर्चा सिमडेगा सयोंजक मंडली अनिल तिर्की, ओस्कर डांग,एवं जिला से अन्य सहयोगी नोवास केरकेट्टा,कल्याण मिंज,विपिन कुल्लू, सिकंदर बरवा, अनस आलम, रीयाजुल अन्सारी, कंचन कबीर, कुरडेग प्रखण्ड अघ्यक्ष जीसन फिरदौस, कुरडेग प्रखण्ड सचिव तारा वसंत तिर्की, कुरडेग प्रखण्ड कोषाध्यक्ष अशोक दास, कुरडेग प्रखण्ड उपाध्यक्ष नरेंद्र साहु, नन्दकिशोर साहु, नाशीर अन्सारी, सकीम अन्सारी, राजकिशोर साय, अजीत एक्का, नुतन मिंज, नेल्सन लकड़ा, नन्द कुमार साहु, देवधार साहु, रूपेश तिर्की, हेमंत साईं, शाह लाल नायक, केरसई प्रखण्ड अघ्यक्ष प्रेम प्रकाश मिंज एवं अन्य साथी उपस्थित रहे।

Related posts

Leave a Comment