सिमडेगा:विधायक भूषण बाड़ा महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की जंयती पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। विधायक गांधी मैदान पहुंच महात्मा गांधी के प्रतिमा पर मर्ल्यापण एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। मौके पर एसडीओ महेन्द्र कुमार, जिप सदस्य जोसिमा खाखा, सीओ प्रताप मिंज उपस्थित होकर नमन किया। विधायक ने कहा कि बापू जी एवं शास्त्री जी के अथक प्रयास से ही गुलाम भारत आजाद भारत में प्रवेश किया है। महात्मा गांधी भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के सबसे महान नेताओं में से एक थे और अपने अहिंसक साधनों के लिए लोकप्रिय थे। वह 20वीं सदी की शुरुआत में भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का एक सक्रिय हिस्सा बन गए। गांधी जी सामाजिक समरसता के पक्षधर थे। विधायक ने कहा कि देश को आजादी दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले महात्मा गांधी सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलते थे। उन्होंने अंग्रेजों से लोहा लिया लेकिन बिना हथियार उठाए ही उन्हें झुका दिया। गुलामी की जंजीरों से बाहर निकलने में बापू ने अहिंसा का रास्ता अपनाया और कामयाब हुआ। बापू के आदर्श व विचारों को आज युवाओं को आत्मसात करने की जरूरत है। मौके पर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के बच्चों द्वारा लगाए गए प्रदर्शनी का भी निरीक्षण किया। साथ ही बच्चों का हौसला बढ़ाया।
