मां भगवती सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लाए: विधायक भूषण बाड़ा

सिमडेगा:मां भगवती सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली लाए। माता रानी लोगों के उत्साह को ऐसे ही बनाये रखे। माता रानी सबों की इच्छा पूरा करें। यह बातें विभिन्‍न पूजा पंडाल पूजन करने पहुंचे झारखंड सरकार के मुख्‍य उपसचेतक सह विधायक भूषण बाड़ा ने कही। विधायक सोमवार को केरसई के रुसु दुर्गा पूजा पंडाल, केरसई खास, बिहाबाईल, टांगरटोली दुर्गा पूजा पंडाल पहुंचे। यहां मां दुर्गा के चरणों में शिश झूकाकर क्षेत्र के विकास की कामना की। इसके बाद विधायक अपनी धर्मपत्‍नी सह जिप सदस्य जोसिमा खाखा के साथ बोलबा प्रखंड के मां वनदुर्गा मंदिर पहुंचे। जहां पंडित संजय मिश्रा द्वारा विधिवत पूजा पाठ कराया गया। इसके बाद कुरडेग दुर्गा पूजा पंडाल पहुंचे। यहां से लौटकर शहरी क्षेत्र के ओंकार पूजा पंडाल, रामनगर पावर हाउस, प्रिंस चौक आदि दुर्गा पूजा पंडाल भी पहुंचे।

साथ ही मां दुर्गा के दरबार में माथा टेका। उन्‍होंने क्षेत्र के उन्‍नति, खुशहाली,सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। विधायक ने कहा कि मां दुर्गा की कृपा से सबका जीवन मंगलमय, सुखी, समृद्ध और आरोग्यमय हो। मौके पर 20सूत्री उपाध्यक्ष मनोज जयसवाल, जिला विधायक प्रतिनिधि संतोष सिंह, जिला प्रवक्‍ता रणधीर रंजन, विधायक प्रतिनिधि तिलका रमन, विधायक प्रतिनिधि मुंस खेस, विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र कुमार, प्रखंड अध्यक्ष जेफरिन केरकेट्टा, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष डेविड तिर्की, पूर्व प्रखंड अध्‍यक्ष अजीत लकड़ा, प्रखण्ड प्रवक्ता शंभू प्रसाद, प्रखंड 20सूत्री अध्यक्ष वाल्टर टोप्पो, प्रखंड अध्यक्ष तुलसी प्रांगत खलखो विधायक प्रतिनिधि गुड्डू खान शीतल तिर्की विनोद दास, यूथ कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष संदीप नायक, प्रखंड ओबीसी अध्यक्ष अरुण जायसवाल गुलशन एक्का जॉनसन बेक, विकास केशरी, मीडिया प्रवक्ता दीपक जायसवाल, अशोक राम, सोनू पंडित,अशरानी एक्का, अनिल केरकेट्टा, मनोज कुमार, नितेश कुमार, धीरेन्द्र प्रशाद,शशि प्रशाद,मनोहर प्रसाद,ग्रेगोरी कुल्लू,प्रेमुश कुल्लू,चिंतामणि देवी आदि उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment