पत्नी से विवाद में पति ने कीटनाशक पीकर किया आत्महत्या का प्रयास

ठेठईटांगर: थाना क्षेत्र के कोरंजो गांव निवासी 50 वर्षीय रावेल लकड़ा नामक व्यक्ति ने अपने पत्नी से किसी बात को लेकर हुए विवाद में गुस्से में आकर कीटनाशक पीकर आत्महत्या का प्रयास किया। इधर कीटनाशक पीने की वजह से उसकी तबीयत बिगड़ने लगी तब परिवार वालों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल सिमडेगा में भर्ती कराया। इधर सदर अस्पताल सिमडेगा में उसकी इलाज चल रही है ।मामले की जानकारी सिमडेगा पुलिस को दी गई जिसके बाद सब इंस्पेक्टर गौरव गोयल सदर अस्पताल पहुंचकर मामले की छानबीन किया जानकारी देते…

Read More

जिला परिषद उपाध्यक्ष ने मुस्लिम  भाइयों को बांधी राखी 

कुरडेग: भाई बहन के रिश्ते को मजबूत बनाकर उसमें माधुर्य घोल देने वाले रक्षाबंधन पर्व की धुम गुरुवार को कुरडेग प्रखण्ड भर में दिखाई दी बहनों में  अपने भाइयों को राखी बांधने का अपूर्व उत्साह था तो भाईयों में भी अपनी प्यारी बहना से राखी बंधवाने का उल्लास था इस पावन त्योहार को मनाने के लिये भाई बहनो में काफी खुशी देखी गई सभी धर्मों और वर्गो के लोगों ने इस त्योहार को हंसी खुशी मनाया शायद यही एक मात्र त्योहार है जिसे मनाने में धर्म की दीवार आड़े नही…

Read More

हॉकी सिमडेगा द्वारा आयोजित 18वी मेजर ध्यानचंद सीनियर सिमडेगा जिला हॉकी चैंपियनशिप 2023 में आज महिला वर्ग का सात मैच खेले गए

सिमडेगा:हॉकी सिमडेगा द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित 18th मेजर ध्यानचंद सीनियर सिमडेगा जिला हॉकी चैंपियनशिप 2023 महिला और पुरुष में महिला वर्ग में   कुल 07 मैच खेले गए। गुरुवार  के मैच का प्रारंभ सिमडेगा कॉलेज सिमडेगा के राजनीतिक विज्ञान के अध्यापक सह खेल प्रभार रोशन टेटे ,संगीता कुमारी,ब्यूटी डुंगडुंग सहित कई अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ियों के प्राथमिक गुरु फादर बेनेदिक कुजूर और हॉकी सिमडेगा के कोषाध्यक्ष कमलेश्वर माझी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच प्रारंभ कराया। पहला मैच में यूसी इंटर कॉलेज…

Read More

सहयोग विलेज अनाथ आश्रम में बजरंग दल के सदस्यों ने मनाया बच्चों के संग रक्षा बंधन

सिमडेगा: रक्षाबंधन भाई बहन के अटूट संबंध की पहचान को लेकर मनाई जाती है और इस बार बजरंग दल सिमडेगा द्वारा अनोखे तरीके से रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया उन्होंने गुरुवार को सिमडेगा के सहयोग विलेज स्थित अनाथ आश्रम पहुंचकर वहां के छोटी-छोटी बहनों के साथ रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया बजरंग दल जिला संयोजक आनंद जायसवाल एवं नगर संयोजक मानस प्रसाद के अगुवाई में 40 बजरंग दल के सदस्यों के द्वारा वहां पर पहुंचकर राखी का त्यौहार मनाया वहां पर पहुंचने पर छोटी-छोटी बहनों के द्वारा सबसे पहले आरती की थाल…

Read More

जलडेगा के खरवागढ़ा कुकुरभूका में फुटबॉल टूर्नामेंट का खेला गया फाइनल मैच

खेल में अनुशासन होना जरूरी, झारखंड पार्टी हर संभव करेगी मदद:एनोस एक्का जलडेगा: प्रखंड के खरवागढ़ा कुकुरभुका में गुरुवार को फुटबॉल टूर्नामेंट पूजा समिति की ओर से आयोजित की गई जिसका फाइनल मैच का आयोजन हुआ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री एनोस एक्का ,जिलाध्यक्ष मतीयस बागे,झापा युवा जिलाध्यक्ष सन्देश एक्का पंचायत की मुखिया बिमला देवी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। आयोजन समिति के द्वारा आए हुए अतिथियों का स्वागत किया जिसके बाद खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए खेल की शुरुआत हुई। मौके पर संबोधित करते…

Read More

सिमडेगा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया भाई बहन का पर्व रक्षाबंधन

सिमडेगा : रक्षाबंधन का त्योहार जिले भर बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर बहनों ने अपने भाइयों के ललाट पर तिलक लगाकर कलाई में राखी बांधी। साथ ही मिठाई खिलाते हुए अपने भाई की सकुशलता के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। सुबह से ही रक्षाबंधन को लेकर जिले के सभी क्षेत्रों में चहल-पहल का माहौल देखने को मिला जहां पर बहनों ने अपने भाइयों के हाथों पर राखी बांधी। इधर रक्षाबंधन को लेकर सुबह से चहल-पहल देखी जा रही थी। बहनें एक दिन पहले से ही इस…

Read More

अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी ब्यूटी डुंगडुंग के पिता अमरूस डुंगडुंग का हुआ निधन अंतिम संस्कार में उमड़ी भीड़

केरसई:अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी ब्यूटी डुंगडुंग के पिताजी सह पूर्व राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी अमरूस डुंगडुंग का कल हेल्थ केयर सेंटर एवम रिसर्च सेंटर रांची में इलाज के दौरान निधन हो गया था।12अगस्त को हॉकी मैच देखकर  किंनकेल से  लौटने क्रम में दुर्घटना ग्रस्त में गंभीर रूप से घायल हो गए थे ।बुधवार को उनके गांव करंगागुड़ी बाजू टोली में अंतिम संस्कार किया गया।अंतिम संस्कार से पूर्व मिस्सा पूजन किया ,07 पुरोहित फादर बोनीफास डुंगडुंग, फादर पौलुस बागे,फादर बेनेदिक कुजूर, फादर पीटर मिंज, फादर  फ्रांसिस जेवियर बिलुंग, फादर निकोडिन सोरेंग,फादर क्लीमेंट कुल्लू…

Read More

खेल से शारीरिक मानसिक और होता है बौद्धिक विकास:एनोस एक्का

रेंगारिह के जामटोली में रक्षाबंधन को लेकर हॉकी टूर्नामेंट का हुआ आयोजन ठेठईटांगर: रक्षाबंधन पर्व को लेकर प्रखंड के रेंगारिह जामटोली मैं हॉकी खेल का आयोजन किया गया खेल का फाइनल मैच बाइक पर जामटोली बनाम रुगड़ी टोली के बीच में आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री एनोस एक्का,झापा जिलाध्यक्ष मतीयस बागे, युवा जिलाध्यक्ष सन्देस एक्का, लोरन्तुस बागे,ओलिवर लकड़ा,अमन खेस, जोसेफ डुंगडुंग, नेस्तर कुजूर मुख्य रूप से उपस्थित रहे आयोजन समिति के द्वारा आए हुए अतिथियों को माला व…

Read More

सामाजिक कुरीतियों को दूर करने में सहयोगी है रक्षाबंधन का त्यौहार-पुलिस अधीक्षक

सिमडेगा- भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के द्वारा रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय जाकर सिमडेगा पुलिस अधीक्षक सौरव कुमार एवं सदर थाना प्रभारी जयगोविंद गुप्ता एवं पुलिसकर्मियों को राखी बांधकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी।मौके पर पुलिस अधीक्षक सौरव कुमार ने कहा की वर्तमान समाज में हम सबके सामने जो सामाजिक कुरीतियों सामने आ रही है उन्हें दूर करने के लिए रक्षाबंधन का पर्व सहयोगी हो सकता है, भाई बहनों की त्यौहार में सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिए बहनें अपनी भाइयों से जरूर प्रतिज्ञा कराएं।मौके पर…

Read More

भारतीय जनता पार्टी ग्रामीणों के साथ,नही होने दी जाएगी नाइंसाफी- लक्ष्मण बड़ाईक

सिमडेगा:पिछले दिनों 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के दिन गोईबेड़ा गांव में प्रतिबंध पशु वध करने के प्रकरण एवं उसके बाद सिमडेगा विधायक द्वारा मामले को धार्मिक रंग पर ग्रामीणों के बुलावे पर भाजपा जिला अध्यक्ष लक्ष्मण बड़ाईक गांव पहुंचे स्थानीय ग्रामीणों से मुलाकात कर पूरे घटनाक्रम को फिर से जाना,साथ ही ग्रामीणों को आश्वासन दिया की इस सत्य की लड़ाई में भारतीय जनता पार्टी के पूरे संगठन ग्रामीणों के साथ है प्रशासन को सारी घटनाक्रम से अवगत कराया जाएगा और ग्रामीणों के साथ नाइंसाफी नहीं होगी।साथ ही भाजपा जिला अध्यक्ष…

Read More