राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर रितेश, सुरोजित और महिमा हुए पुरस्कृत

सिमडेगा:विद्या वनस्थली शिक्षा समिति सिमडेगा द्वारा संचालित एवं लीड द्वारा निर्देशित जूनियर कैंब्रिज स्कूल सिमडेगा मैं आज राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर बच्चों के बीच म्यूजिकल चेयर रेस खेल का आयोजन किया गया।खेलकूद प्रतियोगिता के बाद बच्चों की सभा को संबोधित करते हुए शिक्षकों ने खेलकूद के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि आज का दिन मेजर ध्यानचंद जी का जन्म दिवस है जिन्हें हम हॉकी के जादूगर के रूप में भी जानते हैं। मेजर ध्यानचंद हॉकी के इतने कुशल खिलाड़ी थे, कि जब वो खेलते तो गेंद…

Read More

हॉकी स्टार ब्यूटी डुंगडुंग के पिता के निधन पर विधायक भूषण बाड़ा ने जताया शोक

सिमडेगा:अंतराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी ब्यूटी डुंगडुंग के पिता अमरुस डुंगडुंग के निधन पर विधायक भूषण बाड़ा ने गहरी शोक संवेदना ब्यक्त किया है। विधायक ने शोक ब्यक्त करते हुए कहा कि ईश्वर दिवंगत के आत्मा को शांति दे। साथ ही इस दुःख की घड़ी में दिवंगत के परिजनों को दुःख सहने की शक्ति दे। उन्होंने कहा कि अमरुस भी एक बेहतरीन खिलाड़ी थे। जिन्होंने राज्य स्तर पर आयोजित हॉकी प्रतियोगिता में भाग ले चुके थे। वे किनकेल में आयोजित हॉकी प्रतियोगिता के आयोजन में भी सराहनीय योगदान निभाते रहे हैं और…

Read More

भाजपा सिमडेगा की हुई बैठक,संकल्प यात्रा की सफलता के लिए जम्मेवारी बांटी गई

सिमडेगा:भारतीय जनता पार्टी जिला सिमडेगा की एक आवश्यक बैठक जिला अध्यक्ष  लक्ष्मण बड़ाईक के अध्यक्षता में पूर्व मंत्र विमला प्रधान के आवास में संपन्न हुआ इस बैठक में मुख्य रूप से झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी  संकल्प यात्रा के तहत 20 सितंबर को कोलेबिरा विधानसभा 21 सितंबर 2023 को सिमडेगा विधानसभा में आना सुनिश्चित हुआ है इस बैठक में  सिमडेगा विधानसभा का संकल्प यात्रा को सफलता पूर्वक संपन्न करने के लिए रणनीति बनाया गया और पार्टी के पदाधिकारीओ को विभिन्न कार्यों के लिए जिम्मेदारी सौप गया गया …

Read More

राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर नेहरू युवा केंद्र कोलेबिरा द्वारा हुआ फुटबॉल प्रतियोगिता

कोलेबिरा:नेहरू युवा केंद्र सिमडेगा द्वारा मेजर ध्यानचंद्र जन्म दिवस राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर कोलेबिरा प्रखंड स्टेडियम में फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक सौरभ बड़ाईक के नेतृत्व में किया गया। जिसमें चार टीमों ने भाग लिया भगवान बिरसा मुंडा क्लब चटक टोली, भगत सिंह क्लब गोवरधंसा, चंद्रशेखर आजाद क्लब शाहपुर और मंगल पांडे क्लब गोंदल टोली ने भाग लिया। सर्वप्रथम कार्यक्रम में कोलेबिरा प्रखण्ड प्रमुख दुतामी हेमरोम के द्वारा हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी के तस्वीर पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित किया…

Read More

लचरागढ़ में बनेगा पुलिस आउटपोस्ट,एसपी ने किया निरीक्षण

 कोलेबिरा: थाना क्षेत्र के लचरागढ़ स्थित जलडेगा मोड़ में दीदी कैंटीन के समीप पुलिस आउटपोस्ट बनेगा,जिसको लेकर स्थल का निरीक्षण करने जिले के पुलिस अधीक्षक महोदय सौरव मंगलवार को लचरागढ़ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने वहां पर आउट पोस्ट बनाने से संबंधित सभी चीजों की जानकारी ली बताया गया लचरागढ़,कोलेबिरा,बानो और जलडेगा थाना का केंद्र बिंदु है, यहां से थाना की दूरी करीब 20 किलोमीटर है। बढ़ती आबादी के कारण छोटी-मोटी घटनाएं होती रहती हैं।लचरागढ़ साप्ताहिक बाजार में भी आए दिन चोरी की घटना होती है।,सड़क दुर्घटना काम करने, क्षेत्र में…

Read More

राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर खेलकूद विभाग की ओर से गुलेल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

सिमडेगा:- राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग, झारखंड सरकार के दिशा निर्देश पर स्वदेशी खेलों को बढ़ावा देने के लिए खेल कूद विभाग, सिमडेगा के द्वारा सिमडेगा जिला के गांव-गांव में खेले जाने वाले  गुलेल प्रतियोगिता का आयोजन जिला मुख्यालय के इंडोर स्टेडियम परिसर में  किया गया। जिसमें बालक वर्ग में 72 और बालिका वर्ग में 70 खिलाड़ियों ने भाग लिया।  जिला मुख्यालय में पहली बार स्थानीय खेल के आयोजन से खिलाड़ियों में काफी उत्साह था। केरसई प्रखंड के गोरवाइर जोर के देवनंद प्रधान ने…

Read More

अंतरराज्यीय फुटबॉल टूर्नामेंट में खेला गया चौथा क्वार्टर फाइनल जिप सदस्य अजय एक्का रहे मुख्य अतिथि

 ठेठईटांगर:अंतरराज्यीय डॉ एपीजे अब्दुल कलाम फुटबॉल टूर्नामेंट के तहत आज मंगलवार दोपहर 3:30 बजे से चोथा क्वार्टर फाइनल अलणडा फुटबॉल क्लब उड़ीसा बनाम कोलेबिरा फुटबॉल क्लब झारखंड के बीच प्रखंड मैदान ठेठईटांगर मे खेला  गया जिसमें अलंडा फुटबॉल क्लब ओड़िशा ने कोलेबिरा की टीम को 6:1 से हराकर सेमीफाइनल के लिए अपना स्थान सुरक्षित किया। आज टूर्नामेंट के मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य ठेठाईटांगर पश्चिमी अजय एक्का रहे। मौके पर जिप सदस्य अजय एक्का ने कहा की यह आयोजन सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। ठेठाईटांगर…

Read More

सावन पूर्णिमा को लेकर होने वाले अखंड कीर्तन हेतु सरना महादेव मंदिर में निकाली गई भव्य कलश यात्रा

सिमडेगा: सिमडेगा सदर प्रखंड अंतर्गत तामड़ा पंचायत स्थित टाभाडीह सरना महादेव मंदिर में सावन पूर्णिमा के मौके पर होने वाले 24 घंटे के अखंड हरी कीर्तन से पूर्व मंगलवार को भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया कलश यात्रा की शुरुआत पालामाड़ा नदी से हुई जहां पर सैकड़ो की संख्या में महिला एवं युवतियां गेरुआ वस्त्र धारण करते हुए नदी से जल संकल्प करते हुए कलश यात्रा किया इधर समस्त धार्मिक अनुष्ठान आचार्य प्रकाश दास गोस्वामी के द्वारा संपन्न कराया गया। कलश यात्रा नदी से निकलकर हर हर महादेव जय…

Read More

तामड़ा हाई स्कूल मैदान में फुटबॉल टूर्नामेंट महाकुंभ का हुआ आयोजन

खेल के माध्यम से सिमडेगा जिले का नाम देश-विदेश में हो रहा है रोशन:एनोस एक्का सिमडेगा: सिमडेगा सदर प्रखंड अंतर्गत तामड़ा पंचायत की जनता उच्च विद्यालय मैदान में फुटबॉल महासंग्राम 2023 का आयोजन किया गया कार्यक्रम का फाइनल मैच खेला गया फाइनल मैच में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री  एनोस एक्का, झापा जिलाध्यक्ष मतीयस बागे, झापा युवा जिलाध्यक्ष सन्देश एक्का मुख्य रूप से उपस्थित रहे। सर्वप्रथम पूर्व मंत्री का आयोजन समिति की ओर से फूलमाला एवं पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया इस दौरान पूरे मैदान झारखंड पार्टी जिंदाबाद…

Read More

आजादी से लेकर अब तक बुनियादी सुविधाओं से वंचित कैरोबेड़ा गांव

कोलेबिरा: प्रखंड अंतर्गत एक ऐसा गांव जहां आजादी से लेकर अब तक बुनियादी सुविधाओं से वंचित है। कोलेबिरा प्रखंड अंतर्गत डोमटोली पंचायत के कैरोबेड़ा गांव में ना तो सड़क, ना ही पीने का पानी, ना ही नदी पर पुल और ना ही बिजली है। आज हमारा देश आज़ादी का अमृत महोत्सव मना रहा है आज़ादी का 75 वर्ष बीत जाने के बाद भी यह गांव बुनियादी सुविधाओं से वंचित है। आज सरकार कहती है सभी क्षेत्रों में विकास की गति का काम काफी तेजी से हो रहा है, हर पंचायत,…

Read More