जलडेगा:-नेहरू युवा केंद्र, सिमडेगा द्वारा प्रखंड जलडेगा के पतिअम्बा में रविवार को युवा मंडल विकास अभियान सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला युवा अधिकारी रोशन कुमार उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में जलडेगा प्रखंड के युवा मंडल पदाधिकारियों और सदस्यों ने बढ चढकर भाग लिया। कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक मैक्सीमाला होरो ने किया। कार्यक्रम में रोशन कुमार द्वारा सभी युवा मंडल सदस्यों से युवा मंडल सम्मेलन में युवा मंडल की जरूरत, उसके संचालन, उसके रजिस्टर के रख रखाव, पदाधिकारियों की जिम्मेदारियों, कार्यक्रमों के आयोजन उसमें भागीदारी सहित युवा मंडल से संबंधित अन्य विषयों के बारे में विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम में युवाओं को नेहरू युवा केंद्र के आगामी कार्यक्रम के बारे में भी बताया गया। अंत में सभी के द्वारा स्वच्छ भारत 2.0 के तहत स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सभी ने सूखे कचरे विशेषकर प्लास्टिक को उठाकर जिले को स्वच्छ बनाने में अपना योगदान दिया। साथ ही सभी से जिले को स्वच्छ बनाने में अपनी भागीदारी की अपील की गई।
