फसल की अच्छी उपज के लिए ईश्वर को धन्यवाद देने का दिन है नवाखानी पर्व: विधायक भूषण बाड़ा

कुरडेग के हिनगिर ढोड़ापानी में धूमधाम से मना नवाखानी पर्व, विश्वासियों ने ईश्वर को अनाज समर्पित कर जताया आभार

सिमडेगा
कुरडेग प्रखंड के हिनगिर ढोड़ापानी में नवाखानी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। मौके पर पादरी हालन लकड़ा की अगुवाई विशेष मिस्सा पूजा का आयोजन किया गया। साथ ही अनाज की उपज के लिए ईश्वर के प्रति धन्यवाद प्रकट किया। इसके विश्वासियों ने ईश्वर को अनाज समर्पित किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा और उनकी धर्मपत्नी सह पाकरटांड़ जिप सदस्य जोसिमा खाखा उपस्थित थे। विधायक भूषण ने कहा कि आज का दिन ईश्वर को अच्छी उपज के लिए धन्यवाद देने का दिन है। नवाखानी के दिन विश्वासी अपनी पहली उपज का हिस्सा ईश्वर के नाम पर दान के रूप में समर्पित करते हैं। साथ ही आने वाले वर्षों में भी अच्छी बारिश हो और अच्छी फसल हो इसके लिए प्रार्थना करते हैं। कहा कि हम अपने पहले फसल के लिए ईश्वर को धन्यवाद दें। कहा कि हमारा सम्पूर्ण जीवन ईश्वर दान है। हमारे खेत ईश्वर द्वारा दिये गए हैं। इसलिए हम ईश्वर को बार बार धन्यवाद दें। विधायक ने कहा कि भारत त्योहारों का देश हैं। यहां हर मौसम और क्षेत्र का एक त्योहार है


गरीबों एवं भूखे लोगों में भी दान करें अनाज: जिप सदस्य जोसिमा खाखा
जिप सदस्य जोसिमा खाखा ने कहा कि प्रभु की कृपा से ही हमारे खेतों में अनाज उपजता है। उन्होंने कहा कि आज का दिन अपने पूर्वजों को भी धन्यवाद देने का दिन है। क्योंकि उनके द्वारा बहुत मेहनत से हमारे लिए खेत तैयार किए गए थे। उन्होंने गरीबों एवं भूखे लोगों के बीच भी अनाज दान करने की अपील की। कार्यक्रम में प्रार्थनामय गीत प्रस्तुत किये गये। युवतियों के समूह ने प्रभु की आराधना में भजन प्रस्तुत किए।

मौके पर प्रचारक विजय कुमार तिर्की,प्रचारक दिशमफोर खलखो,प्रचारक मनोज तिर्की,प्रचारक पतरस तिर्की,कुरडेग प्रखण्ड अध्यक्ष तुलसी प्रांगत खलखो,केरसई प्रखण्ड अध्यक्ष जेफ्रेन केरकेट्टा, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अजीत लकड़ा,पूर्व प्रखंडअध्यक्ष डेविड तिर्की,सिमडेगा विधानसभा क्षेत्र युवा कांग्रेस अध्यक्ष सोनल लकड़ा, विधायक प्रतिनिधि निरोज़ बड़ा,उप प्रमुख सिलबेश्तर बघवार,मुखिया सह विधायक प्रतिनिधि मुँश खेस,प्रदीप टोप्पो,मुखिया बसंती लकड़ा,सतीश केरकेट्टा,एरिक मिंज,माइकल कुजूर,पंचायत समिति प्रतिमा कुजूर,नीला नाग, रावेल टोप्पो, मोजेस टोप्पो,संजय तिर्की,कविता टोप्पो,अनूप बेग,सुसंगत मिंज,निरंतर बेग,महिमा मिंज,किरण टोप्पो,जयमोन लकड़ा,जॉनी ,सागर,बन्नू आदि उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment