क्षेत्र के विकास के लिए ब्यापार का बढ़ना बहुत जरूरी: जिप सदस्य जोसिमा खाखा

जिप सदस्य जोसिमा खाखा ने पाकरटांड़ बाजार टांड़ में रजत वेरायटी स्टोर नामक दुकान का किया उदघाटन
सिमडेगा

जिप सदस्य जोसिमा खाखा ने शनिवार को पाकरटांड़ बाजार टांड़ में रजत वेरायटी स्टोर नामक दुकान का उदघाटन फीता काटकर किया। मौके पर जोसिमा खाखा ने कहा कि किसी भी क्षेत्र के विकास के लिए ब्यापार का बढ़ना बहुत जरूरी है। जब तक क्षेत्र में ब्यापार का विकास नहीं होता है। तब तक उस क्षेत्र की विकास भी नहीं होती है। पाकरटांड़ बाजार में भी ब्यापार का विकास होना काफी जरूरी था। पाकरटांड़ के प्रखण्ड बने वर्षों गुजर गए। पर अब तक यहां एक भी बढ़िया ब्यापार नहीं फूल फल पाया। यही कारण है कि साप्ताहिक बाजार को छोड़ अन्य दिन यहां सन्नाटा पसरा रहता है। लेकिन इस दुकान के खुल जाने से यहां लोगों का सालों भर चहल पहल रहेगी। दुकान संचालक सह प्रमुख रजत लकड़ा का यह सराहनीय पहल है। इनके पहल पर अब क्षेत्र के लोगों एक ही छत के नीचे श्रृंगार के सभी समान, कपड़ा, जूता, चप्पल सहित अन्य कई सामग्री उपलब्ध हो पाएगी। लोगों को इन सभी छोटे मोटे समान की खरीदारी करने के लिए सिमडेगा जाना नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि ब्यापार में दुकान संचालक को मधुर सम्बंध बनाये रखना बहुत जरूरी होता है। संचालक दुकान आने वाले ग्राहकों के साथ मधुर सम्बंध बनाएं।

ताकि आपके ब्यापार में और अधिक बृद्धि हो सके। जोसिमा खाखा ने पहला ग्राहक के रूप में दुकान से समान की खरीदारी करते हुए ब्यापार की तरक्की के लिए भी संचालक को शुभकामनाएं दी। मौके पर पंचायत समिति सदस्य प्रतिमा कुजुर, प्रमुख रजत लकड़ा की धर्मपत्नी रोस लकड़ा, बेटी अरवि लकड़ा सहित कई लोग उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment