बानो: प्रमुख सुधीर डांग ने प्रखंड के प्रस्तावित उच्च विद्यालय कोंनसौदे का निरीक्षण कर विद्यालय प्रबंधन को कई निर्देश दिया।प्रमुख सुधीर डांग ने स्कूल जाकर विद्यालय के बच्चों के लिये पेयजल व्यवस्था करने तथा शौचालय की निर्माण करने का निर्देश दिया विद्यालय इस समय काफी संख्या में विद्यार्थी पढ़ाई करते हैं मालूम हो आस पास कोई उच्च विद्यालय नही रहने के कारण विद्यार्थी

इस विद्यालय में पढ़ाई करते है जलडेगा, कुरुडेगा ,बीरता ,छोट केतुङ्गा आदि गाँव के बच्चे इसी विद्यालय में पढ़ाई करते है।प्रमुख सुधीर डांग ने बच्चों से मन लगा कर पढ़ाई करने की बात कहा प्रमुख ने विद्यालय प्रबंधन की विभिन्न मांगों को उच्च अधिकारियों के पास बात रखने की आश्वासन दिया।मौके पर विद्यालय प्रधानाध्यापक जितेंद्र बड़ाईक व अन्य शिक्षक उपस्थित थे।
