सिमडेगा: संत जोन्स स्कूल इंग्लिश मीडियम फरसाबेडा में सोमवार को बाल दिवस के अवसर पर योगा ताइक्वांडो एवं खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया। मौके पर विशिष्ट मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टर प्रवीण तिवारी और स्कूल प्रबंधन विक्टर केरकेट्टा फादर सुधीर टेटे ओसीडी एवं फ़ादर विजय के द्वारा दीप प्रज्वलित कर व जवाहरलाल नेहरू की चित्र पर माल्यार्पण

कार्यक्रम की शुरुआत की गई। योग प्रशिक्षण में मोनू पटेल ताईक्वांडो में गजानंद तांती के द्वारा बच्चों को योगा मार्शल आर्ट एवं बच्चियों को विपरीत परिस्थितियों में आत्मरक्षा की विशेष प्रशिक्षण दी गई। खेल प्रतियोगिता में बिस्किट रेस, बैलून रेस, मेंढक रेस,100, 200 मीटर रेस, रिले रेस, रस्साकशी, संगीत इत्यादि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। क्रम सा प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान लाने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय परिवार का सहयोग था।
