कोलेबिरा :झारखंड स्थापना दिवस एवं भगवान बिरसा मुंडा के जयंती पर कोलेबिरा में लोगों ने याद किया भगवान बिरसा मुंडा को. इस मौके पर कोलेबिरा मार्केट कंपलेक्स परिसर स्थित भगवान बिरसा मुंडा के मूर्ति पर पदाधिकारियों पंचायत प्रतिनिधियों एवं गणमान्य व्यक्तियों के द्वारा माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित की गई. इस मौके पर उपस्थित प्रखंड प्रमुख दुतामी हेमरोम ने बतलाया की भगवान बिरसा मुंडा हमारे देश के बीच स्वतंत्र सेनानी थे उन्होंने मात्र 25 वर्ष की आयु में हमारे देश की आजादी के लिए अपने प्राण की आहुति दे दी. हम आज उनके जन्मदिन पर उन्हें याद कर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं. उन्होंने उपस्थित लोगों को भगवान बिरसा मुंडा की जीवनी से प्रेरणा लेने की आवाहन भी किया. इस मौके पर उप प्रमुख सुनीता देवी, प्रखंड विकास पदाधिकारी अखिलेश कुमार, अंचला अधिकारी हरीश कुमार, कोलेबिरा पंचायत के मुखिया अंजना लकड़ा, नवाटोली पंचायत के मुखिया कल्पना देवी, डोम टोली पंचायत के मुखिया, कोलेबिरा थाना के सब इंस्पेक्टर रंजीत महतो, सांसद प्रतिनिधि चिंतामणि कुमार, कांग्रेस पार्टी के जिला उपाध्यक्ष श्यामलाल प्रसाद, 20 सूत्री प्रखंड अध्यक्ष लूथर सुरीन ,20 सूत्री सदस्य सुनील खड़िया, झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सदस्य फिरोज अली, प्रखंड खेल एवं सांस्कृतिक समिति के अध्यक्ष अभिषेक कुमार ,रमेश सिंह, सुजीत प्रसाद, रघुवीर प्रसाद, मेराज उल आलम, विनोद कुमार उर्फ डब्लू, अनुपम बैक, प्रफुल्ल साहू आदि लोगों के द्वारा भगवान बिरसा मुंडा की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया.
