सिमडेगा:पाकरटांड़ स्कूल के पास जिप सदस्य जोसिमा खाखा ने स्टेज निर्माण का शिलान्यास किया। मौके पर जोसिमा खाखा के अलावे प्रमुख रजत लकड़ा, बीडीओ शक्ति कुंज, थाना प्रभारी अमित राय आदि ने भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। वहीं असहाय एवं बृद्ध लोगों के बीच कम्बल का भी वितरण किया। जोसिमा खाखा ने मौके झारखंड स्थापना दिवस की सभी को शुभकामना दी। साथ ही धरती आबा को नमन करते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने की अपील की। कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का जीवन सबके लिए प्रेरक है। अंग्रेजों के विरुद्ध उनका आंदोलन आदर्श है। उनके साहस, समर्पण और बलिदान से युवाओं को प्रेरणा लेनी चाहिए।

समाज से बुराई और कुरीतियों को मिटाने की प्रतिबद्धता दोहरानी चाहिए। कहा कि आजादी के आंदोलन में बिरसा मुंडा का अहम योगदान रहा है। इनके जीवन के संघर्ष हम सबको देशभक्ति की प्रेरणा देती है। आज के युवा बिरसा मुंडा के जीवनी से प्रेरणा ले। भगवान बिरसा मुंडा के बताए मार्ग पर हमें चलने की जरूरत है। मौके पर प्रतिमा कूजुर, लीला नाग, जूली लुगुन, सतेंद्र, शिताराम आदि उपस्थित थे।