सिमडेगा:होमगार्ड स्थापना दिवस के दिन झारखंड राज्य के होमगार्ड जवान अपनी दो सुत्री मांगो के समर्थन में एवं झारखंड सरकार के वादाखिलाफी के विरुद्ध काला बिल्ला लगाकर ड्यूटी किया।जवानों ने बताया प्रदेश महासचिव राजीव कुमार तिवारी ने कहा कि विधानसभा चुनाव से पुर्व माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सौहराई भवन हरमू मे संविदा संवाद के दौरान झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधिमण्डल के साथ वार्ता के दौरान कहा था कि उनकी सरकार बनने पर वे होमगार्ड जवानो को समान कार्य का समान वेतन का लाभ के साथ साथ सभी होमगार्ड जवानो कि ड्यूटी नियमित कर देंगे | परंतु जब मुख्यमंत्री ने अपने वादे के अनुरूप होमगार्ड जवान कि मांग पुरी नही किए तो विगत लगभग 2 वर्षो पुर्व झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले होमगार्ड जवान ने विधानसभा के समक्ष 35 दिनो तक धरना दिया था | इस धरना के दौरान झारखंड सरकार के प्रतिनिधि कि वार्ता झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधि के साथ हुई थी।वार्ता के दौरान झारखंड सरकार के प्रतिनिधि ने दो माह मे मांग पुरी करने का आश्वासन दिया था | परंतु अब तक मांग पुरी नही कि गयी | जबकि माननीय सर्वोच्च न्यायालय एवं झारखंड उच्च न्यायालय ने होमगार्ड जवानो को समान कार्य का समान वेतन का लाभ देने का आदेश दिया है।
