प्रभु येसु के साथ जुड़ने का एहसास दिलाता है क्रिसमस: विधायक भूषण बाड़ा

डॉन बोस्को इंग्लिश मीडियम स्कूल में धूमधाम से मना क्रिसमस गैदरिंग

सिमडेगा
कोलेबिरा के जामटोली स्थित डॉन बोस्को इंग्लिश मीडियम स्कूल में क्रिसमस गैदरिंग धूमधाम के साथ मनाया गया। मौके पर मुख्य अतिथि के रुप में विधायक भूषण बाड़ा अपनी धर्मपत्‍नी सह जिप सदस्य जोसिमा खाखा के साथ उपस्थित हुए। अपने संबोधन में विधायक भूषण बाड़ा ने लोगों को क्रिसमस की शुभकामना दी। उन्‍होंने कहा कि हर्ष, खुशी और उल्‍लास के इस पर्व में एक अजीब सी उर्जा और खुशी मिलती है। क्रिसमस का महान पर्व हमें प्रभु येसु के साथ जुड़ने का एहसास दिलाता है। उन्‍होंने कहा कि खुशी और आंनद का यह पर्व हमें हमेशा बेहतर करने के लिए प्रेरित करता है। विधायक ने कहा कि क्रिसमस के मौके पर ऐसे समाज का निर्माण करें। जहां किसी का उत्‍पीड़न न हो। सबके जीवन में आनंद और खुशी हो। प्रभु यीशु ने बहुत कष्ट सहे। उनका पूरा जीवन कमजोर, बीमार और पीड़ितों की सेवा का ही संदेश देता है। आप भी लोगों की मदद करें, ताकि दुनिया से दुख कम हो। इस क्रिसमस का यही संदेश है कि हम मिल-जुल कर रहें और बांटनेवाले विचारों, खानपान, पहनावा, धर्म के नाम पर हिंसा या नफरत फैलानेवाले विचारों से दूर रहें।
क्रिसमस का पर्व सभी के जीवन में लाएं आपार खुशियां: जोसिमा खाखा
वहीं जिप सदस्‍य जोसिमा खाखा ने क्रिसमस का संदेश देते हुए कहा कि आप सभी हमेशा खुश रहें। हमेशा आनंद रहें। क्रिसमस का पर्व सभी जीवन में आपार खुशियां लाएं। सभी गरीबों के लिए भी खुशी का समाचार लाए। कहा कि क्रिसमस संसार से पाप के अंधकार को दूर करने का संदेश देता है। क्रिसमस का त्यौहार लोगों को सबके साथ मिल-जुलकर रहने का संदेश देता है। क्रिसमस आनंद एवं खुशियों का त्यौहार है।
कार्यक्रम में रंगारंग सांस्‍कृतिक कार्यक्रमों का भी हुआ आयोजन


मौके पर रंगारंग सांस्‍कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मौके पर प्राचार्य ज्योतिष किंडो,कांग्रेस जिला अध्यक्ष डेविड तिर्की, डायरेक्टर सिपरियन कुल्लू, ऐडमिनिस्ट्रेटर जोन खेस्स , शिक्षक रिप्रेजेंटेटिव मिस सोनाली, मुखिया आंजना लकड़ा, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अजीत लकड़ा,विधायक प्रतिनिधि सह मुखिया मुंश खेस,नीतू प्रसाद,प्रखंड अध्यक्ष कोलेबिरा सुलभ डुंगडुंग,सोसान खेस, भुनेश्वर राम आदि उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment