गैदरिंग में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागी हुए सम्मानित
सिमडेगा:अलबर्ट एक्का मैदान में शनिवार को दूसरे दिन भी क्रिसमस गैदरिंग जारी रहा। मौके पर क्रिसमस गीतों पर कई नाच प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसके क्रिसमस से संबंधित अन्य कई प्रतियोगिताएं भी हुई। प्रतियोगिता में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले सभी प्रतिभागियों को विधायक भूषण बाड़ा, जिप सदस्य जोसिमा खाखा और डीडीसी अरुण वाल्टर सांगा ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मौके पर विधायक भूषण बाड़ा ने कहा कि गैदरिंग के माध्यम से स्थानीय कलाकारों को भी अपनी प्रतिभा प्रस्तुत करने का मौका दिया जा रहा है। ताकि ऐसे प्रतिभागियों की प्रतिभा में निखार आ सके। उन्होंने लोगों को शांतिपूर्ण तरीके से क्रिसमस गैदरिंग का आनंद लेने की अपील की।

वहीं क्रिसमस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि क्रिसमस आनंद का पर्व है। क्रिसमस हमेशा बेहतर करने के लिए प्रेरित करता है। वहीं जिप सदस्य जोसिमा खाखा ने कहा कि क्रिसमस एक ऐसा पर्व है, जिसमें सभी लोग एक महिना तक खुशियां मनाते हैं। क्रिसमस के मौके पर प्रेम, भाईचारा एवं सेवा के संदेशों को आत्मसात करना चाहिए। कार्यक्रम को डीडीसी अरुण वाल्टर सांगा ने भी संबोधित किया। इधर मैदान परिसर में लगे ब्रेक डांस, टोरा टोली आदि में लोगों की काफी भीड़ देखी गई। वहीं दुकान में लगे स्टॉलों में भी लोग जमकर खरीदारी करते हुए देखे गए। बताया गया कि 18 दिसंबर को रात्रि नौ बजे से धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। जिसमें पवन पंकज, मोनिका, सुमन, अनिता, इग्नेस, नीतेश, प्रीतम, पायल म्यूजिकल ग्रुप द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुती की जाएगी।