यीशु मसीह ने मानव जीवन के कल्याण हेतु लिया धरती पर अवतार
सिमडेगा:कुरडेग प्रखंड के खालीजोर जेरवा लबडेरा में क्रिसमस गैदरिंग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में विधायक भूषण बाड़ा और जिप सदस्य जोसिमा खाखा उपस्थित थे। मौके पर फादर सुनील तिर्की, फादर बिपिन किशोर सोरेंग, ब्रदर संदीप की उपस्थिति में विशेष मिस्सा पूजा का आयोजन किया गया। मौके पर विधायक ने कहा कि क्रिसमस का पर्व मानव जाति के लिए प्रेम का संदेश देता है। कहा कि मनुष्य अध्यात्मिक शक्ति से भरकर अपने जीवन का संचालन करें, जो दूसरों के कल्याण के लिए शांति के लिए और अपने जीवन में आगे बढ़ने के लिए सहायक होता है। उन्होंने कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए हमेशा लोगों को सकारात्मक सोंच के साथ आगे बढ़ना चाहिए। यीशु मसीह ने मानव जीवन के कल्याण हेतु धरती पर आए।

आपसी भाईचारा और प्रेम सिखाता है क्रिसमस: जोसिमा खाखा
वहीं जोसिमा खाखा ने कहा कि प्रभु ख्रीस्त ने यह सिद्ध कर दिया कि मानव जीवन कितना सुंदर है और यही सुंदरता हर व्यक्ति अपने जन्म में ईश्वर के द्वारा प्राप्त करता है।कहा कि क्रिसमस का पर्व सभी विश्वावासियों के लिए विशेष पर्व है। क्रिसमस जीवन में खुशियां लाने के साथ-साथ आपसी भाईचारा और प्रेम सिखाता है। कार्यक्रम में 20 सूत्री उपाध्यक्ष मनोज जयसवाल, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष तुलसी खलखो, गुड्डू खान, अजीत लकड़ा,प्रमिला कुजूर, सोशण खेस, उर्मिला कुजूर, जॉन्सन बेक, मिखाईल मिंज, अनिल खेस, सुशील खाखा, रसल लकड़ा, रॉबर्ट तिर्की, बसंत बेक, पीटर खाखा, अंधरियश लकड़ा, तुलसी कुजूर, जोसेफ तिग्गा, सुभाष, प्रिंसी, रीना, नीलम आदि आदि उपस्थित थे।