मुंडारी खुटकटीदार मुंडारी खुटकटी में आने वाले जमीन एवं जंगल का है मालिक
ठेठईटांगर:-प्रखंड कबम्बलकेरा में खुटंकटीदारों की जतरा महोत्सव के आयोजन किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रुप में झारखंड पार्टी के जिला युवा अध्यक्ष संदेश एक्का मुख्य रूप से उपस्थित रहे जहां पर मुंडा समुदाय के लोगों के द्वारा उनका स्वागत करते हुए कार्यक्रम स्थल तक ले जाया गया । इस मौके पर उनका पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। इस मौके पर युवा जिला अध्यक्ष संदेश एक्का ने मुंडा खुटंकटीदारों की के अधिकार पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने ने कहा कि मुंडारी खुटकटी अधिकार भारत में एक अनूठा अधिकार सरकार द्वारा प्राप्त है। इस अधिकार को पाने के लिए मुंडा समाज ने काफी संघर्ष किया है।

फलस्वरूप छोटानागपुर काश्तकारी अधिनियम 1908 खासतौर पर आदिवासी समाज को मिला। उसी अधिनियम में मुंडारी खुटकटी अधिकार के लिए विशेष प्रावधान किया गया है। इसमें मुंडारी खुटकटीदार मुंडारी खुटकटी में आने वाले जमीन एवं जंगल का मालिकाना हक प्राप्त है। आगे यह भी कहा कि इस अधिकार में सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इस अधिकार प्राप्त जमीन का मालगुजारी सीधे रुप से सरकार को दबाव के साथ देय नहीं होता है। सरकार को स्वेच्छा से बख्शीस के रूप में देने का प्रावधान है। वर्तमान समय में सरकार के द्वारा ऑनलाइन मालगुजारी की व्यवस्था की गई है। इसमें मुंडारी खुटकटीदारों का शेष राशि जमा करने की व्यवस्था नहीं की गई है। जो मुंडारी खुटकटीदारों के लिए होनी चाहिए। चूंकि मुंडा समाज के लिए एक अनूठा विशेष अधिकार प्राप्त है। जो इनका विशेष पहचान और अस्तित्व निहित है। इस लिए सरकार को इसे संरक्षण देना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि हमारे विलुप्त होती संस्कृति को बचाने के लिए हम सभी को आगे आने की आवश्यकता है इसीलिए सभी लोग अपने हक अधिकारों को पहचान करें जिससे कि सभी लोग इस पर जागरूक हो सके। वह इस मौके पर नृत्य दल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले महिला समूह को स्वागत किया गया कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुनील सुरीन,आर्थर बुढ़, अजित मुकुट हेमरोम सहित हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।
