कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक भूषण बाड़ा ने किया
सिमडेगा:सलडेगा टोंगरी टोली में शनिवार की रात न्यू ईयर मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जहां रात भर गीत, संगीत का दौर जारी रहा। कार्यक्रम का उदघाटन मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित विधायक भूषण बाड़ा ने किया। उन्होंने कहा कि नए साल में लोगों के जीवन में ढेर सारी खुशियां लेकर आए। उन्होंने कहा कि न्यू ईयर मिलन समारोह का आयोजन सराहनीय पहल है। इस आयोजन के माध्यम से हम सभी को एक साथ नव वर्ष का जश्न मनाने का मौका मिल रहा है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से हमारी संस्कृति को हम जान पाते हैं। हमारी विलुप्त होती भाषा संस्कृति को बचाने के लिए आगे आएं। मौके पर सुमन गुप्ता, प्रीतम, आरती देवी, कवि किशन, राजदेव नायक, केशव देवी, हुलास महतो सहित लिटिल स्टार म्यूजिकल ग्रुप सिमडेगा के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक गीत, संगीत और नृत्य की प्रस्तुती की। मौके पर रात के 12 बजते हुए रंगारंग अतिशबाजी के बीच नव वर्ष 2023 का जश्न मनाया।साथ ही एक दूसरे को नव वर्ष की बधाई दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष मुकेश कुमार, उपाध्यक्ष आकाश चन्द्र महतो, उपाध्यक्ष गणेश महतो, सचिव शशि गुडि़या, उप सचिव सतीश महतो, कोषाध्यक्ष राम कृष्ण महतो, उप कोषाध्यक्ष दीप कुमार, संगठन मंत्री अमजद खान, उप संगठन मंत्री कुलदीप सोरेंग, वार्ड पार्षद अरुण सिंह, वार्ड पार्षद अनिल तिर्की, सिंगर सत्या महतो आदि का योगदान रहा। मौके पर वार्ड पार्षद शशि गुडि़या, कांग्रेस प्रवक्ता रणधीर रंजन, युवा कांग्रेसी आकाश सिंह, अजीत बाड़ा, सोनल आदि उपस्थित थे।
