कुरडेग प्रखंड मुख्यालय स्थित उमा महेश्वर महावीर मंदिर प्रांगण में स्वामी विवेकानंद जी की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्व हिंदू परिषद प्रखंड अध्यक्ष श्री घनश्याम राम ने की। सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित कर स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया एवं सभी ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया। मौके पर वक्ताओं ने कहा के वेद और वेदांत के विश्वविख्यात , साहित्य दर्शन एवं इतिहास के प्रकांड विद्वान स्वामी विवेकानंद के बताए गए मार्गों से हमें सीख लेकर उनका अनुसरण करना चाहिए। जीवन के बहुत कम समय में उन्होंने पूरे विश्व में भारतवर्ष को सम्मान दिलाया।
मौके पर मुख्य रूप से सांसद प्रतिनिधि सुशील श्रीवास्तव, मनोज साय, रविंद्र शर्मा, बैजनाथ जैसवाल, अशोक गुप्ता अमर जैसवाल, उमेश जैसवाल के साथ बहुत अधिक संख्या में लोग उपस्थित रहे।
प्रखंड के कुटमाकच्छार, बड़कीबिउरा, हेठमा, गाड़ियाजोर आदि गाँव में भी विभिन्न रूप से स्वामी विवेकानंद जयंती मनाई गई।
