नेहरू युवा केन्द्र के द्वारा पतिअम्बा में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

सिमडेगा:-नेहरू युवा केंद्र सिमडेगा द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस एवं सप्ताह के दूसरे दिन संस्कृति दिवस के अवसर पर प्रखंड जलडेगा के पतिअंबा में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखंड प्रमुख जुसाफ लुगुन ने स्वामी जी के तस्वीर पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर किया। इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य कृपालता बागे, पंचायत अध्यक्ष जोसेफ बागे, पंच त्योफिल बागे, किशोर बागे, वार्ड सदस्य फ़िलमोन बागे सहित अन्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक मैक्सीमाला होरो के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न युवा मंडल के सांस्कृतिक टीमों ने बढ चढकर भाग लिया। इस दौरान विभिन्न टीमों ने लोकनृत्य का प्रदर्शन किया। सर्वप्रथम सभी ने युवा शपथ ली। प्रखंड प्रमुख ने युवाओं को संबोधित करते हुए स्वामी विवेकानंद जी के जीवन दर्शन और उनके आदर्श के बारे में बताया और उनके आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने को कहा। कार्यक्रम पश्चात सभी टीमों को पुरस्कृत किया गया।

Related posts

Leave a Comment