बानो:थाना क्षेत्र के सोय सेमर टोली के समीप ट्रैक्टर द्वारा स्कूटी सवार को टक्कर मारी जिससे घटनास्थल पर ही व्यक्ति की मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी घायल हो गई बताया गया कि घटना शनिवार लगभग 4.30 बजे शाम की है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर रेलवे स्टेशन की ओर से कोनसोदे की तरफ मिट्टी उठाने जा रहा था।

इसी क्रम में कोनसोदे की ओर से बानो की ओर जा रही स्कूटी सवार बिनोद लुगुन को टक्कर मार दी,घटना में विनोद लुगुन की घटनास्थल में ही मौत हो गई।वहीं घटना में सुनीता लुगुन गंभीर रूप से घायल हो गई। ग्रामीणों की मदद से घायल महिला को सोय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर चिकित्सक के द्वारा महिला की स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए बानो सीएचसी रेफर कर दिया गया जहां पर महिला का इलाज चल रहा है। इधर घटना होने पर पुलिस ने ट्रैक्टर और शव को कब्जे में ले लिया है। एवं आगे की कार्रवाई में जुट गए हैं।

