नेहरू युवा केंद्र द्वारा मनाया गया शारीरिक दक्षता दिवस एव निकाली सद्भावना रैली

सिमडेगा:नेहरू युवा केंद्र सिमडेगा द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस एवं सप्ताह के पाँचवें दिन शारीरिक दक्षता दिवस के अवसर पर प्रखंड ठेठईटांगर के जामबाहर में फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें ठेठेईटांगर के चार युवा मंडल की महिला टीम ने भाग लिया। सर्वप्रथम सभी खिलाडियों ने युवा शपथ ली। इस अवसर पर जामबाहर की वार्ड सदस्य जसमती कुमारी भी मौजूद थीं। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच जामबाहर और टुकूपानी के बीच खेला गया।

जिसमें जामबाहर की टीम 1-0 से विजय रहीं। प्रतियोगिता का आयोजन राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक सुषमा प्रधान के द्वारा किया गया। प्रतियोगिता के फाइनल मैच में लक्ष्मी महिला मंडल की टीम ने जामबाहर को 1-0 से हराकर विजेता बनी। सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं ने लोगों को शारीरिक फिटनेस के लिए खेलकूद जैसी गतिविधियों को अपने दैनिक जीवन में अपनाने का संदेश दिया।वही बानो के जनता उच्च विद्यालय जितुटोली में सद्भावना रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम युवाओं के बीच युवा शपथ दिलाई गई। तत्पश्चात विद्यालय की प्रभारी स्वर्णलता बागे के द्वारा रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली में प्रखंड के विभिन्न युवा मंडल के सदस्यगण और विद्यालय के विद्यार्थियों ने बढ चढकर भाग लिया। इस दौरान उन्होंने शांति और सद्भाव लाएंगे, देश को आगे बढ़ाएंगे जैसे नारे लगाएं। रैली का आयोजन चंद्रकांता कुमारी के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान विद्यालय के शिक्षक, शिक्षिकाएं एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related posts

Leave a Comment