सिमडेगा:- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का सिमडेगा जिला में खतियानी जोहार यात्रा के तहत आगमन होना है। जिसके मद्देनजर शनिवार को उपायुक्त सिमडेगा आर. राॅनीटा एवं पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार ने अल्बर्ट एक्का स्टेडियम एवं इण्डोर स्टेडियम, सिमडेगा का निरीक्षण किया।अल्बर्ट एक्का स्टेडियम, सभा स्थल पर पहुंच, कार्यक्रम से संबंधित विधि व्यवस्था तथा तैयारियों से संबंधित किए जा रहे कार्यों की जायज लिया। उन्होंने सभी कार्य को ससमय पूर्ण कराने का निर्देश दिया। उन्होंने इण्डोर स्टेडियम में बनाए गए हेलीपैड स्थल का निरीक्षण कर पानी का छिड़काव, साफ सफाई, एवं चूना से सफ़ेद पट्टी लगाने व अन्य कार्यों को समय से पूर्ण कराने की बात कही।पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित कार्यों का निरीक्षण कर संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए।

मौके पर उप विकास आयुक्त अरुण वाल्टर सांगा, वन प्रमंडल पदाधिकारी अरविंद कुमार गुप्ता, अपर समाहर्ता अमरेन्द्र कुमार सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी महेन्द्र कुमार, जिला नजारत उप समाहर्ता राजेंद्र प्रसाद सिंह, पंचायती राज पदाधिकारी मो0 शहज़ाद परवेज़, एसडीपीओ डेविड ए डोडराय, डीएसपी पतरास बरवा, जिला खेल पदाधिकारी प्रवीण कुमार, कार्यपालक अभियंता सहित अन्य विभाग के पदाधिकारीगण एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी के कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।