पुलिस की समाज में अहम भूमिका है। पुलिस की कार्य प्रणाली से आम आदमी का जीवन जुड़ा होता है। ऐसे में पुलिस से आम जन की अपेक्षाएं बहुत हैं। जरूरत है कि पुलिस-पब्लिक के बीच समन्वय बना रहे। यह बात रविवार को ओडगा ओपी थाना प्रभारी मनीष कुमार ने थाना परिसर में आयोजित पत्रकारों व स्थानीय गणमान्यजनों की बैठक के दौरान कही। उन्होंने कहा कि पुलिस और पब्लिक के बेहतर समन्वय से ही एक बेहतर समाज स्थापना की जा सकती है। समाज में शांति एवं सुरक्षा का माहौल बनाए रखने के लिए पुलिस दिन-रात कार्य कर रही है।

इस दौरान साथ में थाना के एसआई प्रिंस मिश्रा, एएसआई प्रमोद कुमार के अलावा ओडगा मुखिया मुकुट समद, कूटिंगिया मुखिया जानकारी देवी, ग्राम प्रधान सुदर्शन जोजो, शाहजहां खां, कमरुद्दीन खां, राम कृष्णा साहु, उपमुखिया दयामनी जोजो, इस्लाम मियां, प्रेमचंद मांझी, कामेश्वर साहु, पतरस लोमगा, पंचायत समिति सदस्य दीपक कुमार महतो सहित कई अन्य गणमान्य लोग और वार्ड सदस्य उपस्थित थे।